हॉट ऑन वेब

एंटीलिया के 600 कर्मचारियों के साथ इस तरह का बर्ताव करते हैं मुकेश अंबानी, जानकर रह जाएंगे हैरान

अब सवाल ये आता है कि मुकेश अंबानी अपने नौकरों संग किस तरह का बर्ताव करते हैं?

Dec 19, 2018 / 09:02 am

Arijita Sen

एंटीलिया के 600 कर्मचारियों के साथ इस तरह का बर्ताव करते हैं मुकेश अंबानी, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। देश के जाने-माने इस बिजनेस टॉयकून की हर बात पर लोगों की नजर रहती है। उनकी गाड़ियों की लिस्ट से लेकर उनके घर एंटीलिया के बारे में भी जानने को लोग उत्सुक रहते हैं।

 

जैसा कि हम जानते ही हैं कि मुकेश अंबानी का घर दुनिया के सबसे आलीशान और महंगे घरों में से एक है। इसका नाम अटलांटिक महासागर में स्थित एक पौराणिक द्वीप के नाम पर रखा गया है। करीब 200 करोड़ डॉलर यानी कि करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस घर की बात ही कुछ और है।

 

एंटीलिया

इसे मुंबई के अल्टामाउंट रोड में बनाया गया है जिसे कि देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक माना जाता है। अब जाहिर सी बात है कि यहां प्रॉपर्टी की कीमतें भी बहुत ज्यादा होगी। बता दें, यहां प्रति स्क्वेयर फुट की कीमत 80,000 से 85,000 रुपये है।

 

एंटीलिया

ऐसे में 4 लाख स्कायर फीट में फैले इस घर में 27 मंजिले हैं। इनमें से 7 फ्लोर तो सिर्फ पार्किंग के लिए ही है। इस घर में वो सब कुछ मौजूद है जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। जैसे कि बॉलरूम, 3 स्विमिंग पूल, योगा, घर में स्पा और डांस स्टूडियो और इसके साथ ही एक प्राइवेट थियेटर भी है जिसमें 50 लोग एक साथ बैठकर फिल्म देख सकते हैं।

 

एंटीलिया

एंटीलिया में मुकेश अंबानी, अपनी पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन, बेटी ईशा जिनकी हाल ही में शादी हुई हैं और बेटे आकाश और अनंत के साथ रहते हैं। इसके साथ ही इस आलीशान घर को मैनेज करने के लिए यहां 600 नौकर हैं। अब सवाल ये आता है कि मुकेश अंबानी अपने नौकरों संग किस तरह का बर्ताव करते हैं? आइए जानते हैं।

 

एंटीलिया

मुकेश अंबानी न केवल पैसों के अमीर हैं बल्कि वे दिल से भी अमीर हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि वे अपने सभी कर्मचारियों संग इस तरह से पेश आते हैं जैसे कि वे सभी उनके घर के सदस्य हो।

जी हां, अपने सभी कर्मचारियों का वे बहुत ख्याल रखते हैं और उनसे बेहद सलीके से पेश आते हैं।

एंटीलिया के सभी कर्मचारियों को वो महीने के 2 लाख से ज्यादा की रकम देते हैं। इन सभी का काम बंटा हुआ है और सभी जिम्मेदारी के साथ हर रोज अपने हर काम को पूरा करते हैं।

Home / Hot On Web / एंटीलिया के 600 कर्मचारियों के साथ इस तरह का बर्ताव करते हैं मुकेश अंबानी, जानकर रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.