scriptपति-पत्नी ने मरते दम तक निभाया साथ, सबको रुला रही इनकी प्रेम कहानी | mumbai husband-wife live-together-and-died-together love story | Patrika News

पति-पत्नी ने मरते दम तक निभाया साथ, सबको रुला रही इनकी प्रेम कहानी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2020 11:32:46 am

Submitted by:

Naveen

-Husband Wife Died Together: साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले दंपति तो खूब देखे-सुने होंगे, लेकिन एक बुजुर्ग उस कसम को हकीकत में निभाकर प्रेम को अमर कर गया। -कहानी है मुंबई की। दो हफ्ते पहले अचानक पत्नी ( Wife Died ) की मौत हो गई। -पत्नी के वियोग में पति ( Husband Died ) चंद दिन भी नहीं गुजार सके और दुनिया को अलविदा कह दिया। -13 दिन बाद ही पति ने भी प्राण त्याग दिए।

mumbai husband-wife live-together-and-died-together love story

पति-पत्नी ने मरते दम तक निभाया साथ, सबको रुला रही इनकी प्रेम कहानी

नई दिल्ली।
Husband Wife Died Together: साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले दंपति तो खूब देखे-सुने होंगे, लेकिन एक बुजुर्ग उस कसम को हकीकत में निभाकर प्रेम को अमर कर गया। कहानी है मुंबई की। दो हफ्ते पहले अचानक पत्नी ( Wife Died ) की मौत हो गई। पत्नी के वियोग में पति ( Husband Died ) चंद दिन भी नहीं गुजार सके और दुनिया को अलविदा कह दिया। 13 दिन बाद ही पति ने भी प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग दंपति के मौत का ये मामला चर्चा में हैं। लोग इसे प्रेम ( Love Story ) की मिसाल मान रहे हैं।

प्रेमी संग घर से भागी बहू, सास ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी भगवान शंकर को, लोग रह गए दंग

13 दिन बाद छोड़ी दुनिया
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के भडनडेर में रहने वाली विजयाबेन का 2 अगस्त को निधन हो गया था। 70 साल साल तक एक दूजे के साथ रहें, जब पत्नी ने अचानक साथ छोड़ दिया तो उनके पति अमृतभाई पूरी तरह टूट गए। 13 दिन तक उन्होंने खाना तक नहीं खाया। परिवार के कहने पर सिर्फ पानी ही ले रहे थे। आखिर पत्नी की मौत के 13 दिन बाद उनकी भी मौत हो गई।

1950 में हुई थी शादी
दंपति के बेटे राजेंद्र ने बताया कि 1950 में दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद से दोनों साथ थे। उन्होंने बताया कि वह एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे, हमेशा साथ रहते। राजेंद्र बताते हैं कि बीते महीने उनकी मां गिर पड़ीं और जख्मी हो गईं। इलाज के बावजूद उनकी सेहत में बहुत सुधार ना हुआ और 2 अगस्त को उनकी मौत हो गई।

93 साल की दादी के ठुमके देख लोग हुए फिदा, सुपरहिट गाने आंख मारे पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

गम से उभर नहीं पाएं
राजेंद्र ने बताया कि मां की मौत के बाद उनके पिता एकदम टूट गए। वह गम से उभर नहीं पाएं। किसी तरह समझाने पर पानी, चाय या पतली खिचड़ी ही खाते थे। 15 अगस्त को उन्होंने कहा कि वो उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा है। उन्होंने देखा तो उनकी आंखें बंद हो गई, कुछ देर में उनकी सांस बंद हो गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो