scriptवीडियो का चढ़ा खूमार, जान दाव पर लगा 22वीं मंजिल पर दिखाया ऐसा करतब | Mumbai Man Who Performed Handstand On 22nd Floor | Patrika News

वीडियो का चढ़ा खूमार, जान दाव पर लगा 22वीं मंजिल पर दिखाया ऐसा करतब

locationमुंबईPublished: Oct 18, 2020 05:51:35 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे है जो लाइफ में एडवेंचर के नाम पर कुछ भी कर गुजरते है। मौज मस्ती के नाम पर ये लोग अपने जिंदगी को खतरें में डालते है। इन लोगों को रोमांच और बेवकूफी में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। इनको समझना चाहिए कि लाइक्स और लाइफ में कितना अंतर है।

Mumbai Man Handstands

Mumbai Man Handstands

इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे है जो लाइफ में एडवेंचर के नाम पर कुछ भी कर गुजरते है। मौज मस्ती के नाम पर ये लोग अपने जिंदगी को खतरें में डालते है। इन लोगों को रोमांच और बेवकूफी में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। इनको समझना चाहिए कि लाइक्स और लाइफ में कितना अंतर है। थोड़ी सी चूक से इनकी जान भी जा सकती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है। मुंबई का यह वीडियो बताया जा रहा है। इसमें एक शख्स 22वीं मंजिल पर पतले से छज्जे पर हैंडस्टैंड कर रहा है। और उसका दूसरा दोस्त रोकने की बजाय उसका वीडियो शूट कर रहा है।

यह भी पढ़े :— पानी की बोतल के बदले टिप में दिए साढे 7 लाख रुपए, वेट्रेस को गई मालामाल

22वें माले पर खतरनाक वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स पहले पॉपुलर एनर्जी ड्रिंक के दो घुट पी रहा है। इसके बाद वह फिर 22वें माले पर बने छज्जे (मुश्किल से दो फीट चौड़ा) पर बेधड़क हैंडस्टैंड कर रहा है।

 

यह भी पढ़े :— दिमाग में घुसी थी 2 लंबी सुइयां, जी रही थी ऐसी जिंदगी

 

https://youtu.be/tsoo_cvedEM

जांच में जुड़ी पुलिस
एनएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब इस शख्स के वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर है। पुलिस ने उस और वीडियो को फिल्माने वाले उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी। कांदिवली पुलिस Ravi Adane ने मीडिया से कहा, जिस इमारत पर लड़के ने स्टंट किया। उसकी पहचान जय भारत बिल्डिंग के नाम से हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन तीन लोगों की भी पहचान कर ली है। हालांकि अभी वे लापता बता रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो