हॉट ऑन वेब

Mumbai: बीच सड़क कार में पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, VIDEO में देखें फिर पत्नी ने क्या किया?

-मुंबई ( Mumbai ) में पति, गर्लफ्रेंड और पत्नी ( Wife Caught Husband with Girlfriend ) के बीच जोरदार हंगामा हुआ।-दरअसल, एक महिला एक कार के आगे खड़ी होकर हंगामा करने लगी। -एकबारगी तो माजरा समझ में नहीं आया, फिर पता चला कि वह कार उसके पति की थी, जो गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था।-इस घटना का वीडियो ( Mumbai Couple Fight Video ) भी सामने आया है।

नई दिल्लीJul 13, 2020 / 05:34 pm

Naveen

Mumbai: बीच सड़क कार में पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, VIDEO में देखें फिर पत्नी ने क्या किया?

नई दिल्ली।
मुंबई ( Mumbai ) में पति, गर्लफ्रेंड और पत्नी ( Wife Caught Husband with Girlfriend ) के बीच जोरदार हंगामा हुआ। जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। दरअसल, एक महिला एक कार के आगे खड़ी होकर हंगामा करने लगी। एकबारगी तो माजरा समझ में नहीं आया, फिर पता चला कि वह कार उसके पति की थी, जो गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था। महिला ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला उसकी कार के आगे खड़ी हो गई और जमकर हंगामा करने लगी। विवाद के कारण सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। इस घटना का वीडियो ( Mumbai Couple Fight Video ) भी सामने आया है।

जवान ने बर्फ का केक काट मनाया अपना Birthday,Virender Sehwag ने शेयर किया Video

https://twitter.com/hashtag/yehtohgaya?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया पति
रिपोर्ट के अनुसार, घटना शनिवार की है जब मुंबई की पेडर रोड़ पर पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। करीब शाम 5 बजे एक ब्लैक एसयूवी कार में पति किसी अन्य लड़की के साथ जा रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी कार में ओवरटेक करते हुए पहुंच गई। उसने कार को बीच सड़क ही रोक लिया। महिला कार से निकलकर बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। वह एसयूवी में सवार अपने पति को बाहर निकलने के लिए कह रही थी।

पीटा, बोनट पर बैठी…
जब पति कार के बाहर नहीं निकला तो गुस्से में पत्नी ने कार की विंडो शीशे पर हमला बोल दिया। इसके बाद के बोनट पर बैठ गई और शीशे पर हमला करने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पैर में पहनी हुई चप्पल से कार के सामने वाले शीशे पर कई वार किए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जब पति कार से बाहर निकला तो महिला ने उसकी और लड़की की जोरदार पिटाई की है। इधर, ट्रैफिक जाम के आरोप में महिला का चालान काटा गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) प्रवीण पडवाल ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Home / Hot On Web / Mumbai: बीच सड़क कार में पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, VIDEO में देखें फिर पत्नी ने क्या किया?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.