scriptचांद पर दिखा एलियंस का घर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें | Mysterious Aliens Home Seen Near Moon, Video of Quebec Viral | Patrika News

चांद पर दिखा एलियंस का घर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Published: Aug 05, 2020 03:32:16 pm

Submitted by:

Soma Roy

Aliens Seen On Moon : चांद के पास उड़ने वाली इन अजीबो-गरीब चीजों का वीडियो क्यूबेक शहर के एक साइंस फोटोग्राफर ने बनाया है
इस वीडियो को @Physicastrono9 नाम के ट्विटर हैंडलर ने शेयर किया था, तब से ये वायरल हो गया

alien1.jpg

Aliens Seen On Moon

नई दिल्ली। चांद (Moon) को लेकर खगोलविद (Astronaumers) अक्सर रिसर्च करते रहते हैं। वहां की मिट्टी से लेकर वातावारण तक पर शोध किए गए हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर चांद किसी और चीज के लिए ही चर्चाओं में है। दरअसल चांद के पास कुछ रहस्यमयी चीजों (Mysterious Thing) को उड़ते हुए देखा गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन्हें एलियंस (Aliens) मान रहे हैं। वहीं कुछ जानकारों का भी मानना हैं कि उन्होंने चांद पर एलियंस के घर देखे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज को देख हर कोई हैरान है। चांद के पास उड़ने वाली इन अजीबो—गरीब चीज का एक वीडियो फिजिक्स-एस्ट्रोनॉमी @Physicastrono9 नाम के ट्विटर हैंडलर ने शेयर किया था। असल में ये वीडियो क्यूबेक शहर के एक साइंस फोटोग्राफर ने बनाया है। 59 सेंकेंड के इस वीडियो को अभी तक करीब 4500 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चांद के उत्तरी-पूर्व हिस्से मे रोशनी से दो अनजान वस्तुएं निकल रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जब वो रोशनी से निकल कर अंधेरे की तरफ आती हैं तो उनमें से एक की परछाई सतह पर पड़ती दिखाई देती है जबकि, दूसरे की नहीं।
थोड़ी ही देर बाद चांद की सतह पर रोशनी वाले हिस्से में दोनों रहस्यमयी चीजों की परछाई दिखने लगती है। इन परछाईयों के पीछे भी तीन अन्य ऐसी ही अजीबो—गरीब चीजें उड़त हुई नजर आती हैं। मगर जैसे ही वह अंधेरे की ओर आती हैं तब वो अचानक गायब हो जाती हैं। वैज्ञानिक इस बात की खोज कर रहे हैं कि आखिर ये अनजान चीज है क्या और ये अंधेरे में कहां गायब हो जाती हैं। वही कुछ लोगों का कहना है कि ये चांद पर रहने वाले एलियंस हैं, जो उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो