scriptकैमरे में कैद हुआ दुनिया का सबसे बड़ा जानवर, लंबाई 25 मीटर और वजन 1 लाख KG ! | Mysterious blue whale caught in ultra-rare sighting | Patrika News

कैमरे में कैद हुआ दुनिया का सबसे बड़ा जानवर, लंबाई 25 मीटर और वजन 1 लाख KG !

Published: Sep 06, 2020 11:30:53 am

Submitted by:

Vivhav Shukla

सिडनी (sydney) के समुद्र तट के पास दुनिया का सबसे बड़ा जानवर ब्लू व्हेल (Blue whale) को देखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, इसकी लंबाई 25 मीटर से अधिक और वज़न 1,00,000 किलोग्राम से ज़्यादा हो सकता है।
 

Mysterious  blue whale caught in ultra-rare sighting

Mysterious blue whale caught in ultra-rare sighting

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी शहर (sydney) के तट पर लगभग 100 वर्षों में संभवत: सिर्फ तीसरी बार ब्लू व्हेल (Blue whale) देखी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इसकी लंबाई 25 मीटर से अधिक और वज़न 1,00,000 किलोग्राम से ज़्यादा हो सकता है।
 
1.jpg
बताया जा रहा है ये दुनिया की सबसे बड़ा जानवर है, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हुई है | इस भयंकर ब्लू व्हेल की तस्वीर क्लिक करने वाले फोटोग्राफर ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा जैकपॉट लग गया।”
2.jpg
@seansperception नाम के इंस्टाग्राम नाम के यूजर ने तो इसका वीडियो भी अपलोड़ किया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है | ब्लू व्हेल का यह वीडियो भी आसमान से रिकॉर्ड किया गया है |
3.jpg
बता दें ब्लू व्हेल समुद्र में तटों से बहुत दूर रहती हैं | ये सतह पर कम ही नजर आती हैं और उन्हें देख पाना बहुत ही दुर्लभ होता है |
4.jpg
ये ज्यादातर बड़े इलाके में ही नजर आती हैं। जानकारों के मुताबिक ब्लू व्हेल 36 हजार किलोग्राम तक रोज खाना खाती है | उनके खाने में ज्यादातर क्रिल होती हैं |
5.jpg
ब्लू व्हेल इतनी विशालकाय होती हैं कि उनका जीभ एक हाथी के बराबर और उसका दिल जीप से भी बड़ा होता है। के बराबर होता है |

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो