scriptनासा ने जारी की गरमी से धधकते भारत की तस्वीर, इन राज्यों की हालत ज़रूरत से ज़्यादा खराब | nasa shared a photo of india | Patrika News

नासा ने जारी की गरमी से धधकते भारत की तस्वीर, इन राज्यों की हालत ज़रूरत से ज़्यादा खराब

locationनई दिल्लीPublished: May 01, 2018 03:17:09 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

नासा की तस्वीर में देश के अलग-अलग कोनों में बढ़ रहा तापमान आग के गोले जैसे दिख रहे हैं।

hot
नई दिल्ली। देश में गरमी अपने चरम पर है। दुनियाभर पर नज़र रख रखने वाले नासा ने भारत की गरमी को दिखाने वाले एक ज़बरदस्त तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर देखने के बाद निश्चित तौर पर रुह कांप जाएगी। नासा द्वारा साझा की गई भारत की तस्वीर में देश के अलग-अलग हिस्सों में गरमी के स्तर को दिखाया गया है। जिसमें आप देखेंगे कि देश के अलग-अलग कोनों में बढ़ रहा तापमान आग के गोले जैसे दिख रहे हैं। तस्वीर में आप देखेंगे कि अप्रैल के आखिरी में ही भारत का तापमान काफी ज़्यादा बढ़ गया है।
इस साल गरमी का कोहराम राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में मचा हुआ है। इनके अलावा दक्षिण भारत में भी स्थिती भयावह बनती जा रही है। नासा की फोटो में दिखने वाले भारत के हिस्से जो लाल रंग के गोले में दिख रहे हैं वह ब्लैक कार्बन पोल्यूशन का भी संकेत दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो देश में बढ़ते तापमान का मुख्य कारण जंगलों में लगने वाली आग भी हो सकती है। तो वहीं नासा के रिसर्च साइंटिस्ट हिरेन जेठवा की मानें तो यह लाल निशान जंगलों की आग नहीं बल्कि खेतों में पराली जलाने वाली आग दिखा रहा है।
जेठवा ने बताया कि फसलों की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाने का ट्रेंड घटने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। जबकि यह ट्रेंड शुरुआत में हरियाणा और पंजाब तक ही सीमित था। लेकिन अब यह देश के हर हिस्से में फैलता जा रहा है। इसलिए देश में बढ़ रही गरमी की एक मुख्य वजह देश में खेतों में लगाई जा रही आग भी हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो