68 साल की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, 4 IVF के बाद मिला संतान सुख
- 68 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
- 4 आईवीएफ अटेंम्ट के बाद पैदा हुए हैं बच्चे

नई दिल्ली। नाइजीरिया में एक 68 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया है। महिला को ये बच्चे 4 आईवीएफ अटेंम्ट के बाद पैदा हुए हैं। इस महिला का नाम Margarett Adenuga है।
कोरोना: आग बरसाती गर्मी में भी पूरी शिद्दत से ड्यूटी कर रहा जवान, तस्वीर वायरल
CNN के मुताबिक, Margarett लागोस के एक अस्पताल में उन्होंने 14 अप्रैल के दिन एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। Margarett के पति Noah Adenuga 70 साल की उमर् में पिता बनने से बेहद खुश है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा उनकी पत्नी बीते साल गर्भवती हुई थी। इससे पहले तीन आईवीएफ के राउंड फेल हो चुके थे। वो कहते हैं, ‘हमने उम्मीद नहीं छोड़ी।’
क्या 29 अप्रैल को हो जाएगा दुनिया का महाविनाश? NASA ने बताया पूरा सच
डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले Dr. Adeyemi Okunowo ने बताया कि महिला की उम्र ज्यादा और पहली बार मां बनने के कारण जान को काफी रिस्क था। दोनों बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से पैदा हुए हैं। दोनों स्वस्थ हैं। मां भी स्वस्थ है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi