scriptखूनी रंजिश में कटकर अलग हुआ युवक का हाथ, 9 घंटे की सर्जरी से डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ा कटा हुआ हिस्सा | Noida Doctors Re-Attached Hand Of A Man After 9 Hours Long Surgery | Patrika News

खूनी रंजिश में कटकर अलग हुआ युवक का हाथ, 9 घंटे की सर्जरी से डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ा कटा हुआ हिस्सा

Published: Jul 02, 2020 05:17:52 pm

Submitted by:

Soma Roy

Hand Surgery : ग्रेटर नोएडा के नियाना में सड़क को लेकर हुआ था विवाद
दो पक्षों के बीच हुई बहस के बढ़ने पर हुआ ऐसा हादसा

hath1.jpg

Hand Surgery

नई दिल्ली। कुछ महीने पहले निहंगों की ओर से किए गए हमले में एक एएसआई (ASI) का हाथ काट दिया गया था। डॉक्टरों ने उसका सफल आपरेशन किया था। कुछ ऐसी ही घटना ग्रेटर नोएडा में सामने आई। हालांकि यहां युवक का हाथ खूनी रंजिश के चलते कटा। जिसे डॉक्टरों ने 9 घंटे की सर्जरी (Surgery) के बाद दोबारा जोड़ दिया। घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है।
बताया जाता है कि पूर्व ग्रेटर नोएडा के कासना थाना अंतर्गत नियाना गांव में दो पक्षों के बीच को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। तभी यहां के रहने वाले एक शख्स को चोट लग गई। जिसमें उसका हाथ कटकर अलग हो गया। युवक को परिजन पहले नोएडा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से उसे दूसरे हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। युवक का कटा हुआ हाथ एक बॉक्स में रखकर नोएडा के जेपी हॉस्पिटल लाया गया।
5 सदस्यों वाली चिकित्सीय टीम ने युवक की नौ घंटे तक सर्जरी की। ये ऑपरेशन मंगलवार शाम को 4 बजे जो रात 1 बजे तक चला। सर्जरी के केामयाब होने से डॉक्टर्स काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में वे पेशेंट की जान बचाने में सफल रहे हैं, ये खुशी की बात हैं। उन्होंने गोल्डन ऑवर्स को अहम बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो