हॉट ऑन वेब

फेक अलर्ट: क्या दुर्गा पंडाल में धुनुची नाच करने वाली ये महिला नुसरत जहां है? यहां जान लीजिए सच्चाई

वायरल हो रहा है ये वीडियो

नई दिल्लीOct 16, 2019 / 03:46 pm

Prakash Chand Joshi

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई दावे किए जाते हैं। ऐसा ही एक दावा टीएमसी सांसद नसरत जहां के बारे में भी किया जा रहा है। आपको वो याद तो होगा कि हाल ही में नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पूजा में शामिल हुईं थीं। बस दुर्गा पूजा से जुड़ा ही एक बड़ा दावा सोशल मीडिया पर नुसरत के बारे में किया जा रहा है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

किया जा रहा है ये दावा

दरअसल, फेसबुक पर यूजर Sandeep Yadav ने दुर्गा पंडाल में ‘धुनुची नाच’ करती हुए एक महिला का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये तृणमूल कांग्रेस की सांसद नसरत जहां है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है ‘अद्भुत, सांसद नुसरत जहां।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे लोगों की भारी भीड़ है और आगे एक महिला ‘धुनुची नाच’ कर रही है।

क्या ये वीडियो सच है

हमने इस वीडियो की पड़ताल की। पड़ताल में हमें पता चला कि इस वीडियो में दिख रही महिला नुसरत जहां नहीं है। साथ ही ये वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि, मुंबई का है। दरअसल, मुंबई में हीरानंदानी गार्डन्स में आयोजित धुनुची नाच प्रतियोगिता का है। जहां पर रश्मि मिश्रा नाम की महिला ये परफॉर्मेंन्स दे रही थी। हमें गूगल पर 8 अक्टूबर 2019 का एक वीडियो मिला। ये वही वीडियो है जिसे अब नुसरत जहां का बताकर शेयर किया जा रहा है। ऐसे में हमने पाया कि ये वीडियो नुसरत जहां का नहीं है।

Home / Hot On Web / फेक अलर्ट: क्या दुर्गा पंडाल में धुनुची नाच करने वाली ये महिला नुसरत जहां है? यहां जान लीजिए सच्चाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.