scriptमंदिर में शादी कर दूल्हा-दुल्हन ने रिसेप्शन की बजाय 500 आवारा कुत्तों को खिलाया खाना | Odisha Couple Gets Married, Celebrates By Feeding 500 stray dogs | Patrika News

मंदिर में शादी कर दूल्हा-दुल्हन ने रिसेप्शन की बजाय 500 आवारा कुत्तों को खिलाया खाना

locationमुंबईPublished: Oct 13, 2020 03:14:39 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अक्सर देखा जाता है हर कोई अपनी शादी बड़ी धूमधाम से करना चाहता है। शादी में अपने रिश्तेदार और दोस्तों को शामिल करता है। इन सभी के साथ शादी की सभी रस्में संपन्न होती है। शादी के बाद दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन यानी पार्टी रखी जाती है। लेकिन एक कपल ने अनोख अंदाज शादी की।

Feeding 500 stray dogs

Feeding 500 stray dogs

अक्सर देखा जाता है हर कोई अपनी शादी बड़ी धूमधाम से करना चाहता है। शादी में अपने रिश्तेदार और दोस्तों को शामिल करता है। इन सभी के साथ शादी की सभी रस्में संपन्न होती है। शादी के बाद दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन यानी पार्टी रखी जाती है। लेकिन एक कपल ने अनोख अंदाज शादी की। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में यूरेका आप्टा और जोआना वांग की शादी की चर्चा सभी कर रहे है। इस कपल ने शहर के करीब 500 आवारा कुत्तों के लिए एक विशेष भोजन की व्यवस्था की है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस शादी की चर्चा हो रही है।
Feeding 500 stray dogs

मंदिर में की शादी
यूरेका आप्टा पेशे से पायलट और फिल्म निर्माता हैं और जोआना वांग एक दंत चिकित्सक हैं। दोनों अपनी शादी के दिन भुवनेश्वर में 500 से ज्यादा आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए एक स्थानीय पशु बचाव संगठन के साथ हाथ मिलया। जब शादी हुई तो पशु कल्याण ट्रस्ट एकमरा (AWTE) के स्वयंसेवकों ने उनकी तरफ से आवारा कुत्तों को खाना खिलाया। आप्टा बताया कि जोआना से तीन साल के रिलेशन के बाद शादी करने का फैसला किया तो हमने एक मंदिर में साधारण तरीके से शादी की। इसके बाद कुत्तों के लिए कुछ विशेष करने का सोचा।

यह भी पढ़ें

पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम, इस शर्त पर ही मिल सकती है यहां एंट्री



Feeding 500 stray dogs

लोग जमकर कर रहे है प्रशंसा
शादी के बाद इस दंपति ने शेल्टर होम के लिए भोजन और दवाइयां खरीदीं और AWTE के संस्थापक पूरबी पात्रा की मदद से शहर में एक व्यापक अभियान चलाया। जिससे आवारा कुत्तों को मदद मिल सके। आप्टा का कहना है कि यह अभियान उनकी मां की याद में आयोजित किया गया था। उनकी मां की मृत्यु कैंसर से हुई थी। उनकी कहानी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग उनके दयालु हावभाव की जमकर प्रशंसा कर रहे है। इस कपल का कहना है कि उनके लिए सबसे अच्छा शादी का उपहार शेल्टर के लिए एक अनुभवी पशु चिकित्सक होगा, जो उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं का ख्याल रख सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो