हॉट ऑन वेब

फेक अलर्ट: दृष्टिहीन दंपती को परेशान करने वाला वीडियो फिर किया जा रहा है शेयर…

बिना सोचे-समझे शेयर किया जा रहा है वीडियो
दृष्टिहीन दंपती से जबरदस्ती बुलवाया गया ‘जय श्री राम’
एक बार फिर वायरल हुआ वीडियो

Jun 26, 2019 / 05:24 pm

Prakash Chand Joshi

फेक अलर्ट: दृष्टिहीन दंपती को परेशान करने वाला वीडियो एक फिर किया जा रहा है शेयर…

नई दिल्ली: आज के दौर में अगर आपको कोई चीज लोगों तक जल्दी पहुंचानी है, तो बस उसको सोशल मीडिया ( social media ) पर अपलोड कर दीजिए और फिर देखिए कमाल। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल ( Viral) हो रहा है। इस वायरल वीडियो ( video ) में दृष्टिहीन जोड़े को भीड़ ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

 

https://twitter.com/MahilaCongress/status/1143169566903681025?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1143601696813113344?ref_src=twsrc%5Etfw

कौन-कौन शेयर कर रहा है वीडियो

इस वीडियो को वैसे तो कई लोग ट्विटर ( Twitter ) पर शेयर कर रहे हैं, लेकिन इन नामों में एक बड़ा नाम है आम आदमी पार्टी ( AAP party ) के सांसद संजय सिंह का। संजय सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘ये है नये भारत की तस्वीर पति-पत्नी दोनो नेत्रहीन हैं भीख मांग कर अपना जीवन चलाते हैं इनको भी जय श्री राम कााा नारा लगाने के लिये ज़बरदस्ती की जा रही है। क्या भगवान श्री राम एक भिखारी पर ऐसा जुर्म करने की इजाज़त देते हैं?’ यही नहीं इस वीडियो को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ( Congress ) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘ ये विचलित करने वाला है। समाज में इतना जहर घुल गया है कि एक अंधे दंपत्ति से “जय श्री राम ” बुलवाया जा रहा है। अगर योग के सारे आसनों पर चर्चा खत्म हो गई हो तो प्रधानमंत्री जी देखें कि राम की शह में लोगों को परेशान कौन कर रहा है।’

https://twitter.com/Polytikle/status/1143062670800650240?ref_src=twsrc%5Etfw

अब आपको सच बताते हैं

जिस वीडियो को बिना सोचे-समझे आप सांसद संजय सिंह ( Sanjay Singh ) और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। लेकिन असल में ये वीडियो मार्च 2018 का है। हालांकि, उस वक्त मुस्लिम दंपती को पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में भीड़ ने प्रताड़ित किया था। लेकिन अब बिना तारीख बताए इस वीडियो को एक बार फिर शेयर करना लोगों में भ्रम पैदा कर सकता है।

Home / Hot On Web / फेक अलर्ट: दृष्टिहीन दंपती को परेशान करने वाला वीडियो फिर किया जा रहा है शेयर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.