1. फूलों का गुलद्सता- जरूरी नहीं कि आप कुछ मंहगा ही गिफ्ट दें अक्सर फूलों के जरिए भी आप अपने साथी को स्पेशल फील करवा सकते हैं।
2. डिनर डेट- आजकल हर कहीं बहुत अच्छे और सस्ते कैफे खुल गए हैं। जहां आप आराम से बैठकर खुलकर बातचीत कर सकते हैं, खाना खा सकतें है। यहां तक आप वहीं घंटो बैठ सकते है। जिसका कोई अलग से पैसा नहीं लगता है।
3. जूते- अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ ऐसा लेना चाहती हैं जो हमेशा उनके काम आए तो आप उन्हें जूते दे सकती है। जो वो डेली लाइफ में भी यूज कर पाएंगे। और जब आपका बॉयफ्रेंंड उसे इस्तेमाल करेगा तो आपको अच्छा भी लगेगा।
4. शॉपिंग- जैसा कि हम हमेशा देखते हैं कि बॉयफ्रेंड ही गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करवाता है। लेकिन आज आपके पास मौका है कि आप भी उन्हेें शॉपिंग करा सकती हैं।
5. फेवरेट गैजेट- हम सबको पता है कि लड़को को मशीनरी चीजों से कितना प्यार होता है। तो आप अपने बॉयफ्रेंड को कोई अच्छा सा गैजेट भी दे सकती है।