scriptसिर्फ ये महिला जानती है अनोखी भाषा, परिवार से सदस्य भी नहीं बोल पाते | Only one woman in the world knows this unique language | Patrika News

सिर्फ ये महिला जानती है अनोखी भाषा, परिवार से सदस्य भी नहीं बोल पाते

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2020 09:49:43 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही महिला है जो यह अनोखी भाषा बोलती है। चिली सरकार ने उन्हें Living Human Treasure की उपाधि से नवाजा गया।

unique language

unique language

नई दिल्ली। दुनिया के कई देश में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती है। हर क्षेत्र की अपनी अलग बोली हैं। आज के बदलते दौर में अलग-अलग भाषाओं का अपना महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि दुनियाभर में लगभग 6,900 से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन अंग्रेजी भाषा को सभी लोग आजकल ज्यादा महत्व देते हैं। समय के साथ कई भाषाएं ऐसी हैं जो विलुप्त होती जा रही हैं। इसी कड़ी आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो अनोखी भाषा जानती है।

संस्कृत से मिलती—जुलती
एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना के एक द्वीप की मूल भाषा यघान भाषा लगभग गायब हो चुकी है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यघान भाषा को बोलने वाला एक ही शख्स जीवित है। खबरों के अनुसार एक महिला है जो यह भाषा जानती है। यघान भाषा की बात करें तो यह अर्जेंटीना और चिली के बीच बसे टिएरा डेल फ्यूगो नामक द्वीप पर रहने वाले आदिवासी बोला करते थे। इस भाषा को संस्कृत से मिलता-जुलता माना जाता है।

यह भी पढ़े :— अनोखा रिवाज! दामाद को दहेज में देते हैं 21 जहरीले सांप

परिवार से सदस्य भी नहीं बोल पाते
खबरों के अनुसार, क्रिस्टिना काल्डेरॉन नाम की यह महिला यघाना भाषा बोलती है। क्रिस्टिना को स्थानीय लोग महिला को अबुइला बुलाते हैं। अबुइला एक स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ दादी मां होता है। क्रिस्टिना के परिवार के बाकी सदस्य स्पेनिश या अंग्रेजी जैसी भाषाएं बोलते हैं। हालांकि, परिवार के कई सदस्य भाषा समझते तो हैं, लेकिन बोल नहीं पाते हैं।

सरकार ने दी उपाधी
क्रिस्टिना को यघान भाषा के अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। साल 2009 में चिली सरकार ने उन्हें Living Human Treasure की उपाधि से नवाजा गया। यह उपाधि उन लोगों को मिलती है, जिन्होंने कल्चर को सहेजने में बेहद बड़ी भूमिका निभाई हो।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ybktb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो