हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: ऊंट तो दिखाई दे गया अब 30 सेकंड में बताएं कहाँ हैं इसका मालिक? जवाब देने वाले कहलाएंगे Genius!

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कई पहेली अपने सॉल्व की होगी। आज इस तस्वीर में आपको ऊंट सवार को ढूँढना है लेकिन ये इतना आसान नहीं है केवल जीनियस ही अब तक इसे ढूंढ सके हैं।

Aug 18, 2022 / 06:49 am

Mahima Pandey

Optical Illusion: Only Highly Intelligent People Can spot Camel Rider in Under 30 Second

ऑप्टिकल इल्यूजन काफी दिलचस्प होता है जो हमारी आँखों को भ्रमित करता है और दिमाग को कन्फ्यूज़। कभी कुछ तस्वीरों में हमें अंतर ढूँढना होता है तो कुछ में छिपी हुई चीज ढूंढनी होती है। कुछ इल्यूजन लोगों का दिमाग चकरा देते हैं और घंटों बीतने के बाद भी उसका सही जवाब ढूँढने में अपना सिर खुजाने लगते हैं। हालांकि, कुछ तेज दिमाग और आँखों वाले इसे झट से सॉल्व कर लेते हैं। ऐसी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आपको बताना है कि इसमें एक शख्स कहाँ छिपा है। ये उतना आसान नहीं है जितना आपको लग रहा है। इस तस्वीर ने अच्छे-अच्छों को धोखा दिया है।
क्या है तस्वीर में?
इस तस्वीर में आपको एक ऊंट दिखाई दे रहा होगा जो चुपचाप खड़ा है और आसपास पेड़ पौधे हैं। ऊंट के आसपास ही उसका सवार भी छिपा है जिसे आपको ढूँढना है। यदि आप इसे ढूंढ लेते हैं तो आप जीनियस कहलाएंगे। तो देर किस बात की? तस्वीर को देखिए और 30 सेकंड में बताइए कि इसका सवार कहाँ छिपा है।

यकीन मानिए ये आपके सामने ही है लेकिन आपको दिखाई नहीं देगा। उए तस्वीर को रूसी कार्टूनिस्ट वेलेंटाइन डबिनिन द्वारा डिजाइन किया गया था। उन्होंने दावा किया था कि दुनिया कि एक फीसदी आबादी ही इस तस्वीर में छिपे सवार को ढूंढ सकती है। क्या आपको ये सवार दिखाई दे गया?
यह भी पढ़ें

10 सेकेंड में खोजने हैं इस तस्वीर में छिपे दो जानवर, गिद्ध जैसी नजरों वाले ही हुए सफल


यदि नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको ढूंढकर दिखाएंगे कि ये सवार कहाँ छिपा है। आप फोटो को उल्टा करिए और फिर तस्वीर को देखिए। आपको आइल मालिक का कान और चेहरा सब दिखाई देगा। यदि अपने जवाब ढूंढ लिया था तो आप भी जीनियस हैं।

Home / Hot On Web / Optical Illusion: ऊंट तो दिखाई दे गया अब 30 सेकंड में बताएं कहाँ हैं इसका मालिक? जवाब देने वाले कहलाएंगे Genius!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.