हॉट ऑन वेब

Video: विजिटर ने फल से ललचाया तो दिखा बेबी ऑरंगुटान का यह अंदाज — दे रहे हो तो दे दो

Orangutan Viral Video: जानवर अपनी हरकतों से अक्सर लाजवाब कर देते हैं। अगर आप भी जानवरो को इंसानों की तरह नकल करते हुए वीडियो देखकर खुश होते हैं तो इस क्लिप को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।

Nov 27, 2022 / 01:53 pm

Amit Purohit

विजिटर ने फल से ललचाया तो दिखा बेबी ऑरंगुटान का यह अंदाज — दे रहे हो तो दे दो

ट्विटर हैंडल Buitengebieden द्वारा साझा इस वीडियो में एक महिला विजिटर को हाथ में फल पकड़े हुए दिखाया गया है। जैसे ही कैमरा पैन करता है। आप देखते हैं कि ऑरंगुटान (Orangutan) का एक शिशु अपनी बांह फैलाए खड़ा है। जैसे कह रहा हो कि यह फल मुझे दे दो। ऑरंगुटान का चेहरा किसी शरारती बच्चे की तरह दिखाई दे रहा है। ट्विवटर पर इस क्लिप को 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1596232626322698242?ref_src=twsrc%5Etfw
आप चिढ़ाओ मत, बस दे दो
एक यूजर ने अपनी टिप्पणी में लिखा, ऐसा लग रहा है जैसे ऑरंगुटान कह रहा है कि बाड़े में मेरे पास आओ और मुझे फल दे दो, दूर से इशारा मत करो। मैं नहीं आने वाला।
दुकान पर मांग रहा कैंडी
एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लग रहा है जैसे यह किसी शरारती बच्चे की तरह दुकान पर खड़ा होकर कैंडी मांग रहा है, जबकि इसके पास पैसे नहीं है।
बहुत फन्नी रिएक्शन
एक अन्य यूजर ने लिखा, कितना मजाकिया रिएक्शन है। जैसे यह विजिटर उसकी मां है और वह कोई शरारत करके आया है, अब उसे डर है कि मां खाना नहीं देगी।

Hindi News / Hot On Web / Video: विजिटर ने फल से ललचाया तो दिखा बेबी ऑरंगुटान का यह अंदाज — दे रहे हो तो दे दो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.