script

पैराग्लाइडिंग का शौक बना इस शख्स के लिए मुसीबत, हवा में उड़ते ही गुम हुई सिट्टी पिट्टी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 15, 2019 12:49:01 pm

Submitted by:

Soma Roy

Pragliding Video Viral : बांदा के शख्स के बाद अब हिमाचल के व्यक्ति का पैराग्लाइडिंग करते हुए वीडियो वायरल
हवा में डर भगाने को खुद से खेला अंताक्षरी, गाइड से कहा हवा कम करने के लिए करो पैराग्लाइडर में छेद

parglyding.jpg
नई दिल्ली। कई लोगों को जिंदगी में रोमांच पसंद होता है। इसलिए वे एडवेंचरस गेम्स खेलना पसंद करते हैं। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश का एक शख्स पैराग्लाइडिंग ( Pragliding )के लिए चढ़ा। मगर हवा में उड़ते ही उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। वो हवा में चिल्लाने लगा। इतना ही नहीं वो गाइड को पैराग्लाइडर में छेद करने को भी कहने लगा।
45 साल की विधवा मां के लिए बेटा तलाश रहा दूल्हा, होने वाले पापा के लिए रखी ये शर्तें

कुछ दिनों पहले बांदा के रहने वाले विपिन साहू की पैराग्लाइडिंग करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वो गाइड से नीचे उतारने की मिन्नतें करते हुए दिखते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भी देखने को मिली। जहां पवन नामक शख्स को गाइड ज्योति ठाकुर पैराग्लाइडिंग के लिए ले जाते हैं। मगर ऊंचे आसमान की ओर जाते ही पवन की हालत खराब हो जाती है। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। वो गाइड से कहता है कि हवा बहुत तेज है इसलिए स्पीड कम करने के लिए पैराग्लाइडर में छेद कर दें।
air.jpg
काफी कोशिशों के बावजूद जब पर्यटक पवन खुद पर काबू नहीं कर सके तो वे अपना डर दूर करने के लिए हवा में अंताक्षरी खेलने लग गए। वो हवा में झूलते हुए गाना गाते हैं। पर्यटक का ये फनी वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। करीब 7 से 8 मिनट तक हवा में रहने के बाद जब पवन नीचे लैंड हुए तो उनका सारा मजा चकनाचूर हो गया। उन्होंने कहा कि अब वे कभी भी पैराग्लाइडिंग नहीं करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो