script14 महीने की बच्ची एक दिन में पी जाती है डेढ़ लीटर कॉफी, वजह जान हो जाएंगे हैरान | Parents could not buy milk, they Feed Baby 1.5 Litres coffee in a day | Patrika News

14 महीने की बच्ची एक दिन में पी जाती है डेढ़ लीटर कॉफी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2019 05:09:09 pm

Submitted by:

Soma Roy

Baby drinks coffee : इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी प्रांत का है मामला
आमदनी कम होने के चलते बच्ची के माता-पिता करते हैं ये काम

coffee.jpg
नई दिल्ली। यूं तो कॉफी का इस्तेमाल लोग नींद भगाने के लिए करते हैं। मगर इंडोनेशिया में एक परिवार इसका इस्तेमाल भूख मिटाने के लिए कर रहा है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि यहां एक माता-पिता अपनी 14 महीने की बच्ची को एक दिन में करीब डेढ़ लीटर कॉफी पिला देते हैं। मगर वाक्ये की सच्चाई जानकर आपका दिल भी पसीज जाएगा।
मामला इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी प्रांत के तोनरो लीमा गांव का है। यहां एक माता-पिता अपनी 14 महीने की बच्ची को दूध की कमी के चलते पानी में कॉफी घोलकर पिलाते हैं। बच्ची का नाम हदीजाह है। बच्ची के पिता नारियल बेचने का काम करते हैं। उनकी कमाई इतनी नहीं है जिससे ठीक से घर का खर्च चलाया जा सके। ऐसे में बच्ची के मां-बाप उसे कॉफी पिलाते हैं। हदीजाह एक दिन में करीब डेढ़ लीटर कॉफी पी जाती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कॉफी नहीं पीनी चाहिए। ये उनके स्वास्थ के लिए नुकसानदायक होता है। मगर बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। इस बात की पुष्टि खुद पोलेवेसी हेल्थ एजेंसी के एक्सपर्ट्स ने की है। बच्ची के माता-पिता के अनुसार हदीजाह को कॉफी पीने की आदत हो गई है। जब तक वो इसे पी नहीं लेती है उसे नींद नहीं आती है।

ट्रेंडिंग वीडियो