scriptफ्लाइट में सफर कर रही महिला पर दूसरे यात्री ने कर दी उलटी, फिर जो हुआ वह चौंकाने वाला था | passenger vomits on a woman now people are praising her | Patrika News

फ्लाइट में सफर कर रही महिला पर दूसरे यात्री ने कर दी उलटी, फिर जो हुआ वह चौंकाने वाला था

Published: Oct 14, 2019 12:07:45 pm

Submitted by:

Priya Singh

डोमेस्टिक फ्लाइट की एक पैसेंजर पर दूसरे पैसेंजर ने उलटी कर दी
महिला ने बड़ी सहजता से परिस्थिति को संभाला

flight

,,

नई दिल्ली। कितना बुरा लगता है जब आपको कोई नींद से जगाता है। खासकर तब जब आप कहीं के लिए सफर कर रहे हों। हाल ही में शिकागो की एक डोमेस्टिक फ्लाइट की एक पैसेंजर पर दूसरे पैसेंजर ने उलटी कर दी। स्पिरिट एयरलाइन्स में हुए इस हादसे के बाद महिला जिसपर शख्स ने उलटी की उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। महिला के साथ जब ये हुआ तब वह सो रही थी। दिलचस्प बात ये है कि महिला ने इस समस्या को बेहद सहजता से संभाला। वह चिल्लाई नहीं ना ही गुस्सा किया। महिला के इस स्वाभाव की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मां-बाप ने घर से भगाया, कई रातें भूखे पेट सोया, अब बना देश का पहला ट्रांसजेंडर पायलट, दिल को छू लेने वाली है कहानी

spirit airlines

mirror.com की एक खबर के मुताबिक, फ्लाइट अटेंडेंट महिला के बाल साफ़ कर रही थी लेकिन एक बार भी महिला को देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह अपना आपा खो रही हो। फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला की तारीफ करते हुए कहा कि ‘आज तक हमने इतने धैर्य वाला कोई नहीं देखा। महिला ने बिना कोई हल्ला किए परिस्थिति को संभाला।’

ऑनलाइन ऑर्डर में भारतीय लोगों की पहली पसंद है ये ‘कूकडू डिश’, नाम जान आप भी तुरंत करेंगे ऑर्डर

spirit

बता दें कि महिला ने प्लेन के सिंक में अपने बाल साफ किए और चुप-चाप सीट पर आकर बैठ गई। इस सफर को ख़त्म होने में अभी 2 घंटे बचे थे। लेकिन इस फ्लाइट की मुसीबत कम नहीं हुई। जैसे ही प्लेन टेक-ऑफ करने को था तभी दो अन्य यात्री अपने आप को टॉयलेट में बंद कर लेते हैं। लेकिन प्लेन के पायलट ने बड़ी की सहजता से इस परिस्थिति को संभाला और दोनों को बाहर निकाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो