हॉट ऑन वेब

शरीर का कद बढ़ाने के लिए शख्स ने खर्च किए 55 लाख रुपए, लिया इस सर्जरी का सहारा

शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च किए 55 लाख रूपए
अमेरिका के एक शख्स ने अपने शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए लिया कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा

Jan 21, 2021 / 07:40 pm

Pratibha Tripathi

increase body height

नई दिल्ली। आज के समय में हर युवा अपने पर्सनेल्टी को बनाए रखने के लिए हर नए तरीकों का सहारा लेता है। जिससे उसकी कदकाठी सुंदर और वह सबसे अलग दिखे। लेकिन दूसरे लोगों को अच्छा दिखाने के चक्कर में वो ऐसा कुछ कर जाता है कि खूबसूरती से कही ज्यादा खर्चे की बात से सुर्खियों में बना रहता है जैसा कि अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने किया। इस शख्स ने अपना लंम्बाई को बढ़ाने के लिए ना केवल सर्जरी कराई बल्कि 55 लाख रूपए तक खर्च कर डाले। इस शख्स ने अपने शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराई। और इस सर्जरी को कराने से उसकी लंम्बाई 5 फीट 11 इंच से 6 फीट 1 इंच तक बढ़ गई। इसके लिए उसने करीब 55 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं।

अमेरिका में रहने वाले इस शख्स का नाम अल्फोंसो फ्लोरेस (Alfonso Flores) है। बताया जा रहा है कि अल्फोंसो बचपन से ही अपनी शरीर को लंबाई को बढ़ाना चाहते थे। और इसी सपने को पूरा करने के लिये उन्होनें सर्जरी कराने का फैसला लिया। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के मना करने के बाद भी अल्फोंसो ने अपने पैरों की सर्जरी कराकर अपनी लंबाई को 6 फीट से ऊपर पहुंचा दी।

बताया जाता है कि, लिम्बप्लास्टिक्स कॉस्मेटिक प्रक्रिया (LimbplastX cosmetic limb-lengthening procedure) एक ऐसी सर्जरी है जिसमें फीमर (जांघ की हड्डी) या टिबिया (निचले पैर की हड्डी) को लंबा किया जाता है। इस प्रक्रिया से एक व्यक्ति की लंबाई लगभग 6 इंच तक बढ़ाई जा सकती है।

Home / Hot On Web / शरीर का कद बढ़ाने के लिए शख्स ने खर्च किए 55 लाख रुपए, लिया इस सर्जरी का सहारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.