script8 महीने की बेटी के साथ रेप, वीडियो बनाकर कई वेबसाइट को बेचा.. पूरा मामला जान फट जाएगा कलेजा | Perverted father raped his 8 months old daughter in ukraine | Patrika News

8 महीने की बेटी के साथ रेप, वीडियो बनाकर कई वेबसाइट को बेचा.. पूरा मामला जान फट जाएगा कलेजा

Published: Jul 14, 2018 10:54:18 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

पिता द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई बच्ची अभी महज़ आठ महीने की ही है।

rape

8 महीने की बेटी के साथ रेप, वीडियो बनाकर कई वेबसाइट को बेचा.. पूरा मामला जान फट जाएगा कलेजा

नई दिल्ली। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ती जा रही यौन हिंसा केवल एक देश की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की जटिल समस्या बनती जा रही है। इसी कड़ी में यूक्रेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आपका कलेजा पसीज जाएगा। इस मामले ने पिता-बेटी के रिश्तों को इस कदर चकनाचूर किया है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। जबकि दुनिया पिता-बेटी के रिश्तों को भलि-भांति जानता है। आमतौर पर एक बेटी अपनी मां से ज़्यादा अपने पिता के ज़्यादा करीब होती है। लेकिन इस मामले ने इस पवित्र रिश्ते को दूषित कर कर दिया। यूक्रेन के एक विकृत मानसिकता वाले शख्स ने अपनी ही नन्ही बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे डाला।
आपके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी, क्योंकि अपने ही पिता द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई बच्ची अभी महज़ आठ महीने की ही है। इतना ही नहीं सनकी दरिंदे ने बच्ची की साथ रेप का वीडियो भी बनाया और ऑस्ट्रेलिया की पॉर्न वेबसाइट्स को बेच दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी की 27 वर्षीय आरोपी एक फौजी भी रह चुका है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के वक्त बच्ची की मां घर में मौजूद नहीं थी।
पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नन्ही बेटी के साथ रेप करने वाला आरोपी उत्तरी यूक्रेन के Berdychiv में किसी टाउन का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बच्ची के कमरे से आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जिसमें दुष्कर्म की वीडियो भी मिल गई है। पुलिस के पास आरोपी को दोषी साबित करने के लिए पुख्ता सबूत मिल गए हैं। कोर्ट में दोषी साबित होने पर आरोपी पिता को करीब 15 साल की सज़ा मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो