US से उड़कर आए सफेद कबूतर की जान का दुश्मन बना ऑस्ट्रेलिया, सता रहा है इस बात का डर
- कबूतर की जान का दुश्मन बना ऑस्ट्रेलिया
- रेस से भाग गया था कबूतर

नई दिल्ली। देश दुनिया में कबूतर (Pigeon) पालने का प्रचलन काफी पुराने समय से रहा है उस दौरान कबूतर एक देश से दूसरे देश में संदेश पंहुचाने का एक बड़ा जरिया हुआ करता था। लेकिन आज के समय में कुछ देशों में इनका उपयोग रेस लगाने में किया जाता है। कबूतर अक्सर खाने की तलाश में काफी लंबी दूरी तय कर लेते हैं। ऐसा ही एक कबूतर ने इतनी लंबी दूरी तय की है कि दूसरे देश के लिए एक परेशानी का सबक बन चुका है। इस कबूतर ने प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) को पार कर अमेरिका (America) से ऑस्ट्रेलिया (Australia) की सीमा पार कर गया है। लेकिन इस अनजान देश में पहुंचते ही उसे अब अपनी जान बचाने के लिए छिपना पड़ रहा है। क्योकि ऑस्ट्रेलिया अब इस कबूतर की जान का दुश्मन बन गया है?
कबूतर की जान का दुश्मन बना ऑस्ट्रेलिया
दरअसलइन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। और इस महामारी के साथ ही पक्षियों और जानवरों में भी बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया सरकार नहीं चाहती कि कोई भी बाहरी पक्षी या जीव इस देश में घुसकर किसी तरह की बीमारी को फैलाए। ऑस्ट्रेलिया सरकार को अमेरिका से आए इस सफेद कबूतर से खतरा महसूस हो रहा है।
रेस से भाग गया था
मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पहुंचा यह सफेद कबूतर अमेरिका में होने वाली कबूतरों की रेस में शामिल हुआ था। इस कबूतर का नाम जो (Joe) बताया जा रहा है और इसके पैर पर नीले रंग का एक बैच भी है। ये बैच कबूतरों को रेस के दौरान आसानी से पहचाने जाने के लिए पैरों में बांधा जाता है।
लेकिन रेस के दौरान रास्ता भटक जाने के कारण यह दो महीने तक सफर करता रहा है कि यह कबूतर पिछले साल अमेरिका के ऑरेगॉन से 29 अक्तूबर को गायब हुआ था और 13 हजार किलोमीटर की यात्रा कर 26 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही यह कबूतर हर किसी के लिए परेशानी का कारण बन गया। अब ऑस्ट्रेलिया सरकार इसे एक घुसपैठिए के तौर पर देख रही है।
कबूतर ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड!
जहां एक ओर इस कबूतर से ऑस्ट्रेलिया सरकार बर्ड फ्लू का खतरा लग रहा है तो दूसरी ओर यह आशंका भी जताई जा रही है कि इस कबूतर को जान से मार दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह कबूतर अब तक की सबसे लंबी उड़ान भरने वाला पहला कबूतर बन गया है। और सबसे लंबी उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड भी इसने बना दिया है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi