OMG! पहाड़ी से गिरने वाली थी महिला, तभी हेलीकॉप्टर से आया शख्स और बचा ली जान
दरअसल, एक 15 साल का लक्ष्य उप्पल अपनी साइकिल पर था वो ट्यूशन से अपनी साइकिल पर घर लौट रहा था। लेकिन तभी एक पालतू पिटबुल ( Pitbull ) वहां आया और उसने बच्चे पर हमला बोल दिया। पिटबुल ने बच्चे के पैर को ऐसे पकड़ा कि फिर छोड़ा ही नहीं। लोगों ने डंडे, पत्थर, डिब्बे, पानी डाला और नाजने कितनी चीजों से कुत्ते को मारा ताकि वो बच्चे के पैर को छोड़ दे, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। कुत्ते और लड़के के बीच कई मिनट तक ये संघर्ष चला। लोगों ने हरमुमकिन कोशिश की, लेकन पिटबुल ने बच्चे के पैर को नहीं छोड़ा।
ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है:
ये पूरी घटना सीसीटीवी ( CCTV ) कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पिटबुल ने मासूम बच्चे के पैर को पकड़ रखा है। लड़के के दोनों पैर पर पिटबुल ने अटैक किया। लड़के के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लक्ष्य के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में कराई है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। वीडियो आपको विचलित भी कर सकता है, लेकिन हमें और अपने बच्चों को कुत्तों से सावधान रहने की जरूरत है। ये वीडियो तो ऐसा ही बताता है।