scriptKumar Vishwas, Rahul Gandhi समेत Rajnath Singh ने दी Rahat Indori को श्रद्धांजलि, Shivraj Singh ने भी किया याद | poet rahat indori passed away famous personality reactions | Patrika News

Kumar Vishwas, Rahul Gandhi समेत Rajnath Singh ने दी Rahat Indori को श्रद्धांजलि, Shivraj Singh ने भी किया याद

Published: Aug 11, 2020 08:01:56 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

डॉक्टर विनोद भंडारी (Dr. Vinod Bhandari) ने बताया, “राहत इंदौरी (Rahat Indori) साहब अब नहीं रहे। उन्हें दो दिल के दौरे पड़े थे, पर हम उन्हें नहीं बचा सके। उन्हें कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को अस्पताल लाया गया था। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया भी था।
 

poet rahat indori passed away famous personality reactions

poet rahat indori passed away famous personality reactions

नई दिल्ली। देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज श्री अरबिंदो अस्पताल (Sri Aurobindo Hospital) में उनका इंतकाल हो गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि राहत इंदौरी (Rahat Indori) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वहीं इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह (DM Manish Singh) ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें श्री अरबिंदो अस्पताल में में भर्ती किया गया था।
वहीं अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी (Dr. Vinod Bhandari) ने बताया, “राहत इंदौरी (Rahat Indori) साहब अब नहीं रहे। उन्हें दो दिल के दौरे पड़े थे, पर हम उन्हें नहीं बचा सके। उन्हें कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को अस्पताल लाया गया था। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया भी था।
 
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1293157000251994113?ref_src=twsrc%5Etfw
राहत साहब (Rahat Indori) तो दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन पीछे अदब की वो विरासत छोड़ गए हैं जिसे आज पूरा देश याद कर रहा है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने उनके निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि, अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अज़ीज़ राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
देश के गृहमंत्री ने शोक जताते हुआ लिखा कि, मक़बूल शायर राहत इंदौरीजी के गुज़र जाने की खबर से मुझे काफ़ी दुख हुआ है। उर्दू अदब की वे क़द्दावर शख़्सियत थे।अपनी यादगार शायरी से उन्होंने एक अमिट छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी है।आज साहित्य जगत को बड़ा नुक़सान हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1293156231725453319?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1293159432323387392?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1293162807899205632?ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि मशहूर शायर राहत इंदौरी साहब के निधन की खबर जानकर बेहद दुख हुआ। आज देश ने एक महान शख़्सियत को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
राहत इंदौरी साहब के निधन पर दुख, संवेदना जताते हुए कुमार विश्वास। ने ट्वीट कर कहा- हे ईश्वर! बेहद दुखद! इतनी बेबाक़ ज़िंदगी और ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी ख़ामोशी से विदा होगा,कभी नहीं सोचा था!
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1293162386421985280?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी ने उन्हें याद करके हुए लिखा “अब ना मैं हूँ ना बाक़ी हैं ज़माने मेरे,फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे…”अलविदा, राहत इंदौरी साहब।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो