scriptLockdown के दौरान पुलिस हुई सख्त, हजारों वाहन किए जब्त, 684 लोगों FIR | Police strict on lockdown due to coronavirus | Patrika News

Lockdown के दौरान पुलिस हुई सख्त, हजारों वाहन किए जब्त, 684 लोगों FIR

locationनई दिल्लीPublished: Apr 08, 2020 01:58:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

 
Highlights-Lockdown का असर लोगों में नहीं दिख रहा है- लोग बेपरवाह होकर सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं-लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और सख्त हो गई है

Lockdown के दौरान पुलिस हुई सख्त, हजारों वाहन किए जब्त, 684 लोगों FIR

Lockdown के दौरान पुलिस हुई सख्त, हजारों वाहन किए जब्त, 684 लोगों FIR


नई दिल्ली. कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। लॉकडाउन का असर लोगों में नहीं दिख रहा है। वे बेपरवाह होकर सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं। पर अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और सख्त हो गई है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी बीच मंगलवार को बिहार पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामलों में एक्शन लेते हुए कुल 48 पाथमिकी दर्ज की और 57 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 895 वाहन जब्त किए गए और 23 लाख 40 हजार 200 रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस विभाग की जानकारी के मुताबिक विगत 15 दिनों में पुलिस की कार्रवाई के तहत कुल 684 एफआईआर दर्ज किए गए हैं, वहीं 502 लोग गिरफ्तार किए गए। जबकि 10 हजार 349 वाहनों को जब्त किया गया और इनपर दो करोड़ 44 लाख 36 हजार 750 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को एक दिन में ही कोरोना के छह नए मरीज सामने आए जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बिहार में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इन मरीजों में चार सिवान जिले के हैं औैर दो बेगूसराय जिले के बताए जा रहे हैं।
वहीं उत्तराखंड नें भी पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की। उत्तराखंड में कल पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के 64 नए मामले दर्ज किए हैं। साथ ही पुलिस ने 275 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश में अब तक 1011 मुकदमों के साथ 4177 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बता दें उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 31 पॉजिटिव मरीज है। हालांकि राहत की बात ये है कि मंगलवार को उत्तराखंड में एक भी मामला सामने नहीं आया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो