scriptजापान में शाही शादी:7 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली Princess Mako को बॉयफ्रेंड से शादी करने की इजाजत, crown prince ने रखी एक बड़ी शर्त | Princess Mako allowed to marry boyfriend in Japan | Patrika News

जापान में शाही शादी:7 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली Princess Mako को बॉयफ्रेंड से शादी करने की इजाजत, crown prince ने रखी एक बड़ी शर्त

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2020 12:22:28 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

जापान की प्रिंसेस माको को मिली बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी करने की इजाजत
राजकुमारी माको (Princess Mako) वर्ष 2018 में अपने यूनिवर्सिटी फ्रेंड कोमुरो (Kei Komuro) से शादी करने वाली थीं

crown prince approves princess-makos wedding

crown prince approves princess-makos wedding

नई दिल्ली। जापान के पेरिस में अब जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। इस शादी को लेकर की तरह कई तरह की अटकले सामने आ रही थी जिसके चलते यह शादी टलते जा रही है। लेकिन अब क्राउन प्रिंस फुमिहितो ने अपनी बेटी माको को उनके बॉयफ्रेंड केई कोमुरो के साथ शादी करने की इजाजत दे दी है। बताया जा रहा है कि इस शादी के ना मानने का सबसे बड़ा कारण कोमुरो का रॉयल फैमिली से बाहर होना और उनकी मां की आर्थिक परेशानियों का सामने आना ये दो वजहों के चलते दोनों की शादी करीब 7 साल से से टल रही थी।

प्रिंसेस माको का अफेयर फ्रेंड कोमुरो के साथ काफी लंबे समय से चल रहा था। और साल 2017 में माको ने उनसे सगाई करने का फैसला भी किया था। लेकिन किसी कारणवश यह बात टल कर रह गई। हालांकि अभी भी यह बात साफ नही ही है कि ये लोग शादी कब करेंगे।

बताया जाता है कि यह शादी कई विवादों के चलते रूकी हुई थी लेकिन अब क्राउन प्रिंसेस ने खुद इस शादी की सहमति देते हुए कहा है कि- जापान के नियमानुसार, शादी में दूल्हे और दुल्हन दोनों की सहमति का होना जरूरी है।

प्रिंसेस माको क्राउन प्रिंस फुमिहितो और प्रिंसेस किको की बड़ी बेटी हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर क्राउन प्रिंस ने शर्त रखी है कि शादी से पहले कोमुरो के परिवार को अपने सभी आर्थिक मामले सुलझाने होंगे। इस शादी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद से माको का शाही दर्जा छिन जाएगा। हालांकि यह बात अभी तक साफ नहीं है कि दोनों शादी कब करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो