scriptप्रियंका चोपड़ा और सपना चौधरी को पछाड़ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी ये स्कूल गर्ल | priya prakash warrior become the most search person on google | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा और सपना चौधरी को पछाड़ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी ये स्कूल गर्ल

Published: Dec 14, 2018 03:20:10 pm

Submitted by:

Vineet Singh

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश इसी साल फ़रवरी में एक मलियाली फिल्म के गाने में आंख मारकर फेमस हुई थीं। यह गाना उनकी फिल्म ओरू अड्डार लव का था।

priya prakash varrier

प्रियंका चोपड़ा और सपना चौधरी को पछाड़ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी ये स्कूल गर्ल

नई दिल्ली: इसी साल एक मलयालम फिल्म के गाने में आंख मारकर फेमस हुई अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में गूगल पर सर्च की गयी हैं। आपको बता दें कि गूगल ने 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की गयी हस्तियों की एक लिस्ट जारी की है जिसमें प्रिया प्रकाश वारियर का नाम पहले नंबर पर है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में कई ऐसी हस्तियां हैं जो भारत में बेहद पॉपुलर हैं लेकिन इसके बावजूद वो इस लिस्ट में प्रिया प्रकाश से काफी नीचे की पोजीशन पर हैं। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश इसी साल फ़रवरी में एक मलियाली फिल्म के गाने में आंख मारकर फेमस हुई थीं। यह गाना उनकी फिल्म ओरू अड्डार लव का था।
आपको बता दें कि गूगल सर्च के मामले प्रिया प्रकाश पहले पहले पायदान पर हैं, इस लिस्ट में दूसरा नंबर निक जोनस का है। जोनस अमेरिकी सिंगर हैं। जबकि प्रियंका इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जोनस के बाद हरियाणा की सिंगर सपना चौधरी तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च की की गईं।
इस लिस्ट में सपना चौधरी के बाद प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, सलमान खान, ब्रिटिश राजकुमार हैरी से शादी करने वाली अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मॉर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर सर्च किए गए हैं।
इस लिस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि प्रिया प्रकाश वारियर की लोकप्रियता उस गाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश की जनता उन्हें आगे भी देखते रहना चाहती है और इसीलिए लोगों ने प्रिया प्रकाश को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है।
आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश को उनके आंख मारने के स्टाइल और उनके फेशियल एक्सप्रेशन की वजह से लोगों का जबरदस्त प्यार मिला था जो अभी बढ़कर कई गुना ज्यादा हो गया है। प्रिया प्रकाश की इस बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द वो बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो