हॉट ऑन वेब

आतिशबाजी ही नहीं प्रियंका-निक की शादी में हुई एक और बड़ी गलती, जानें क्या किया ऐसा

शादी में हुई आतिशबाजी पर सोशल मीडिया पर आलोचना झेल रही प्रियंका चोपड़ा से एक और बड़ी गलती हो गई है।

नई दिल्लीDec 04, 2018 / 04:22 pm

Vinay Saxena

आतिशबाजी ही प्रियंका-निक की शादी में हुई एक और बड़ी गलती, जानें क्या किया ऐसा

नई दिल्ली: शादी में हुई आतिशबाजी पर सोशल मीडिया पर आलोचना झेल रही प्रियंका चोपड़ा से एक और बड़ी गलती हो गई है। इस गलती के बारे में जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा (PETA- People for the Ethical Treatment of Animals) ने ट्विटर पर जानकारी दी है। ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को टैग करते हुए पोस्ट शेयर की गई है।
शादी को शाही बनाने के लिए किया गया जानवरों का इस्तेमाल

दरअसल, प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में की गई थी। शाही तरीके से की गई इस शादी में हाथी और घोड़ों का इस्तेमाल किया गया था। इसी बात पर PETA ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से प्रियंका और निक को मेंशन करते हुए लिखा, ‘प्रिय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, आपको शादी की बधाई, लेकिन हमें खेद हैं कि आपकी यह खुशी का दिन जानवरों के लिए अच्छा दिन नहीं बन पाया। अब लोग शादी में हाथी और घोड़ों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कोड़ों से कंट्रोल किया जाता है।’ PETA ने एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें ये दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह से घोड़ों और हाथियों को कोड़े मार कंट्रोल किया जाता है।
आतिशबाजी को लेकर हो रही आलोचना

बता दें, शादी में आतिशबाजी के लिए भी सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की पहले से ही आलोचना कर रहे हैं, क्यों उम्मेद भवन पैलेस के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई थी। इस आतिशबाजी के वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक पुराना विडियो भी शेयर हो रहा है, जिसमें वह लोगों से दिवाली पर पटाखे न चलाने की अपील कर रही हैं जिससे प्रदूषण न फैले।

Home / Hot On Web / आतिशबाजी ही नहीं प्रियंका-निक की शादी में हुई एक और बड़ी गलती, जानें क्या किया ऐसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.