script

मास्क लगाने वाले बयान पर ट्रोल हुईं प्रियंका, लोगों ने कहा सिगरेट से रहो दूर

Published: Nov 04, 2019 03:55:43 pm

Submitted by:

Soma Roy

Priyanka Chopra Trolled : लोगों के स्वास्थ के प्रति चिंता व्यक्त कर रही थीं प्रियंका चोपड़ा
गरीब तबके के लोगों को इस प्रदूषण में अपना ध्यान रखने की दी थी सलाह

priyanka_1.jpg
नई दिल्ली। दिवाली के बाद से देश की राजधानी दिल्ली ने पॉल्यूशन की चादर ओढ़ ली है। इससे बचने के लिए लोग मास्क लगाने पर मजबूर हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में दिल्ली में कैसे रह रहे हैं। शुक्र है कि उनके पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधाएं हैं। ऐसे में गरीब लोग अपना ध्यान रखें। बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रियंका की ये चिंता लोगों को रास नहीं आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका की शेयर की फोटो पर नसीहत भरे कमेंट्स लिख डालें।
लोगों ने प्रियंका को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि सिगरेट पीने से दिक्कत नहीं होती, लेकिन पॉल्यूशन से इन्हें दिक्कत है। ट्रोलर्स ने पिगी चॉप्स को उनकी सिगरेट वाली फोटो को लेकर भी ट्रोल किया। वहीं कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को दोगला तक बता दिया। उन्होंने लिखा, सिगरेट पीते समय फॉरेन में कुछ नहीं होता, दोगले इंसान।
piggi_chops.jpg
कुछ यूजर्स ने प्रियंका के पति निक जोनस को भी विवाद में घसीट लिया। उन्होंने लिखा, पहले अपने पति की सिगरेट छुड़वाओ। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, हां जो सिगरेट प्रियंका पी रही है, वो उन्हें शायद नहीं मारेगी। एक यूजर ने तो प्रियंका को बीते दिनों की भी याद दिला डाली। उन्होंने लिखा, प्रियंका ने अपनी शादी में इतने पटाखे क्यों फोड़े, क्या उनसे प्रदूषण नहीं होता है। मालूम हो कि प्रियंका दिल्ली में अपनी अपकमिंग मूवी द व्हाइट टाइगर के शूट के लिए दिल्ली आई हुई थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो