13 साल की उम्र में वाड्रा से मिली थीं प्रियंका गांधी, 6 साल डेट के बाद की शादी
- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज अपनी 23वीं सालगिरह मना रही हैं
- प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से 18 फरवरी, 1997 को की थी शादी

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने शादी की 23वीं सालगिरह मना रहीं हैं। वैसे तो इनकी शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही थी। पहले बात फिर मुलाकात इसके बाद रोमांस और शादी। शादी के अटूट बंधन को इस कपल ने काफी बेहतर तरीके से निभाया। और आज भी यह कपल हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आता है। प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से 18 फरवरी, 1997 को शादी की थी। आइये जानते हैं इनकी लवस्टोरी के बारे में..
प्रियंका गांधी ने लंबे समय तक चले रिलेशन के बाद दिल्ली के एक बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा से शादी की थी। इनकी पहली मुलाकात 13 साल की उम्र में वाड्रा से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा का राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नही रहा है। इनका कारोबार पीतल का रहा है।
वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा भी व्यवसायी थे जबकि उनकी मां मूलत: स्कॉटलैंड से हैं। रॉबर्ट वाड्रा का संबंध पाकिस्तान के सियालकोट से भी है। दरअसल, भारत विभाजन के समय रॉबर्ट वाड्रा के दादा सियालकोट से भारत आ गए थे।
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मुलाकात रॉबर्ट वाड्रा की बहन मिशेल वाड्रा के जरिए हुई।तब से ही दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे।इतना ही नही वाड्रा प्रियंका के भाई राहुल गांधी के भी अच्छे दोस्त बन गए थे।
रॉबर्ट वाड्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हम दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ने के दौरान मिले थे. हम दोनों एक-दूसरे से काफी बातें करते थे लेकिन मैं नहीं चाहता था कि लोग इसके बारे में जानें क्योंकि लोग इसे गलत तरीके से लेते।' प्रियंका के इर्द-गिर्द हमेशा सुरक्षा का कड़ा घेरा रहता था लेकिन क्लासमेट होने की वजह से रॉबर्ट और प्रियंका को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिल जाता था। रॉबर्ट वाड्रा ने सीधे प्रियंका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. प्रियंका और उनका परिवार बचपन से ही रॉबर्ट को जानता था इसलिए प्रियंका ने तुरंत हामी भर दी।
दोनों की शादी मां सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर हिंदू रीति-रिवाजों से हुई। प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे भी हैं-मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा। पूरा परिवार गुड़गांव में साथ रहता है।
प्रियंका और रॉबर्ट की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। इस जोड़ी ने हर मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दिया है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi