scriptPropose Day: लड़की को प्रपोज करते समय भूलकर भी न करें ये 10 काम, खराब हो सकता है इंप्रेशन | Propose Day : Never commit these 10 mistakes while proposing to girl | Patrika News

Propose Day: लड़की को प्रपोज करते समय भूलकर भी न करें ये 10 काम, खराब हो सकता है इंप्रेशन

Published: Feb 07, 2021 10:18:36 pm

Submitted by:

Soma Roy

Propose Day 2021 : वैलेंडाइटन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे कहलाता है
इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं

proposeday.jpg

Propose Day 2021

नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे कहलाता है। ये दिन प्यार के इजहार का होता है। अगर आप किसी से मोहब्बत करते हैं तो इस दिन अपने दिल के जज्बात बयां कर सकते हैं। मगर अपनी फीलिंग्स को शेयर करते समय अक्सर लड़के काफी जल्दबाजी करते हैं। जिसके चलते कई बार बनी बनाई बात भी बिगड़ सकती है। इसलिए लड़की को प्रपोज करते समय ये गलतियां भूलकर भी न करें।
1.अक्सर लड़के लड़की को प्रपोज करने के बाद जवाब पाने की जल्दबाजी में रहते हैं। इसलिए वे उसे सोचने का ठीक से वक्त नहीं देते। अगर आप सच्चा प्यार करते हैं तो लड़की को अपनी बात कहने का समय दे। वरना आपका इम्पैक्ट नेगेटिव पड़ सकता है।
2.प्यार का इजहार करना हर किसी की जिंदगी में एक खास दिन होता है। इसलिए लड़की को प्रपोज करते समय सही वक्त और सही जगह का चुनाव करें। क्योंकि खराब महौल के चलते कई बार बात बनते हुए भी बिगड़ सकती है।
3.अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं और वो आपकी दोस्त भी है। मगर आपको उसके दिल की बात नहीं पता। तो प्रपोज करने से पहले उसकी मन की बात जानने की कोशिश करें। वरना आपकी दोस्ती भी खतरे में पड़ सकती है।
4.बहुत से लड़के कुछ ज्यादा ही रोमांचक तरीके से प्रपोज करते हैं। जो कई बार देखने में अजीब भी लग सकता है। इससे बचने के लिए पहले लड़की का स्वभाव जान लें।

5.लड़की को प्रपोज करते समय लड़के अपने लुक पर ध्यान दें। क्योंकि लड़कियों को डीसेंट लुक वाले पसंद आते हैं। इसलिए ज्यादा फंकी कपड़े पहनकर न जाएं।
6.लड़की को प्रपोज करते समय उसका भरोसा जीतना जरूरी होता है। इसलिए इस दौरान कुछ ऐसा न कहें जो उसके दिल को चोट पहुंचाए।

7.लड़की को प्रपोज करते समय उसे कभी गलतफहमी में न रखें। अपने बारे में सब सच बताएं। क्योंकि बाद में सच्चाई का पता चलने पर रिश्ता टूट सकता है।
8.प्रपोज के बाद अगर लड़की हां कहती है तब अक्सर लड़के, लड़की पर अपना हक जमाने लगते हैं और कुछ ज्यादा ही फ्रैंक हो जाते हैं। मगर कई बार आपकी यही लापरवाही आपके दिन को खराब कर सकती है।
9.लड़की पर अपनी मर्जी न थोपें। कई लोग सोचते हैं कि वो जिस लड़की को चाहते हैं वो उन्हें ही मिलेगी। कई बार हालात दूसरे भी होते हैं। ऐसे में खुद को हर सिचुएशन के लिए तैयार रखें।
10.प्रपोज करते समय साफ शब्दों में आसानी से अपने दिल की बात कहें। ज्यादा घुमाने-फिराकर कहने से लड़की कंफ्यूज्ड हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो