scriptबीजेपी नेता राम कदम को मिली खुली चुनौती, लड़की ने कहा- मैं आऊंगी, छूकर दिखाआे | pune girl challenge bjp mla ram kadam over his controversial statement | Patrika News

बीजेपी नेता राम कदम को मिली खुली चुनौती, लड़की ने कहा- मैं आऊंगी, छूकर दिखाआे

Published: Sep 05, 2018 04:37:54 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

मुंबई से सटे पुणे की एक लड़की ने बीजेपी नेता को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर उनमें इतनी शक्ति हो तो वो उसे छूकर दिखाएं।

ram kadam

बीजेपी नेता राम कदम को मिली खुली चुनौती, लड़की ने कहा- मैं आऊंगी, छूकर दिखाआे

नई दिल्ली: बीजेपी के कद्दावर नेता राम कदम का एक बयान विवादों में आ गया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की किसी लड़की को पसंद करता है तो वो उसे भगाने में मदद करेंगे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। अब मुंबई से सटे पुणे की एक लड़की ने बीजेपी नेता को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर उनमें इतनी शक्ति हो तो वो उसे छूकर दिखाएं।
लड़की ने कहा- मराठी संस्कृति का अपमान हुअा है

लड़की का नाम मिनाक्षी पाटिल है। वह पुणे में रहती है। मिनाक्षी ने कहा कि बीजेपी नेता के बयान से मराठी संस्कृति का अपमान हुआ है। वो चुनौती को स्वीकार करती है और मुंबई आएगी और देखेगी कि आप क्या करते हैं।
मिनाक्षी ने कहा- समझ से बाहर है ये बात


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वो कहती है कि आप जिस तरह से लड़कों के बीच बात कर रहे थे उससे साफ है कि आप के दिल में महिलाओं के लिए कितना सम्मान है। मिनाक्षी आगे कहती हैं कि ये समझ के बाहर है कि बड़े ओहदों पर लोग इस तरह की हल्की बातें क्यों करते हैं।
बीजेपी विधायक ने दिया एेसा बयान

बता दें, महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक ने युवाओं को स्पष्ट रूप से कहा कि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, अगर वह आपके प्रस्ताव को ठुकराती है तब भी मैं उसका ‘‘अपहरण’’ कर लूंगा। विधायक राम कदम ने सोमवार रात मुंबई में उपनगर घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में एक ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिया। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह भीड़ को यह कहते हुए सुने गए कि ‘‘आप (युवा) किसी भी काम के लिए मुझसे मिल सकते हैं।’’
100 प्रतिशत करूंगा मदद


बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि उन्हें मदद के लिए ऐसे भी कुछ युवाओं के अनुरोध मिले हैं जिनके प्रस्ताव को लड़की ने ठुकरा दिया था। वह कहते हैं, ‘‘मैं मदद करूंगा, 100 प्रतिशत। अपने माता-पिता के साथ आइए। अगर माता-पिता इस पर रजामंदी देते हैं तो मैं क्या करूंगा? मैं उस लड़की का अपहरण कर लूंगा और उसे (शादी के लिये) आपके हवाले कर दूंगा।’’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो