scriptशादी से पहले ही डीएम साहब खो बैठे सगाई की अंगूठी, रेस्टोरेंट मैनेजर ने लौटाई तो आई जान में जान | Purnia DM Rahul lost his engagement ring,he praised manager to return | Patrika News

शादी से पहले ही डीएम साहब खो बैठे सगाई की अंगूठी, रेस्टोरेंट मैनेजर ने लौटाई तो आई जान में जान

Published: Jan 03, 2021 08:37:18 pm

Submitted by:

Soma Roy

बिहार के पूर्णिया जिले के डीएम ने गलती से रेस्टोरेंट में गिरा दी थी अपनी अंगूठी
मैनेजर की ओर से अंगूठी वापस मिलने पर डीएम ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की

ring.jpg

DM lost his engagement ring

नई दिल्ली। सगाई की अंगूठी हर शख्स के लिए खास होती है, लेकिन अगर ये गलती से खो जाए तो जाहिर-सी बात है आपको अफसोस होगा और अगर ये किस्सा शादी से पहले ही घटित हुआ तो आपकी सांसे अटक जाएंगी। ऐसा ही कुछ हाल बिहार के पूर्णिया जिले के डीएम राहुल कुमार का भी हुआ। नए साल के आगाज की खुशी में वे केएफसी रेस्टोरेंट गए हुए थे। वहीं उन्होंने गलती से अपनी अंगूठी खो दी। घर पहुंचकर डीएम साहब को एहसास हुआ कि उनके हाथ से अंगूठी कहीं गिर गई, लेकिन उन्हें जगह ध्यान नहीं आई।
रात-भर करवट बदलते हुए डीएम साहब किसी तरह सोएं। मगर सुबह उठते ही उनकी सारी टेंशन दूर हो गई। दरअसल उन्हें उनकी खोई हुई अंगूठी वापस मिल गई। रेस्टोरेंट मैनेजर सुमन ने उनकी यह अंगूठी उनके दोस्त गौरव को वापस लौटा दी। उस वक्त मैनेजर को नहीं पता था कि ये अंगूठी किस की थी। आज मे जमाने में लेडी मैनेजर की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी देख जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इस घटना का जिक्र ट्विटर के जरिए शेयर किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, नए साल की शुरूआत उनके लिए एक सकारात्मक कहानी के साथ हुई है। वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित केएफसी में खाना खाने गए थे और सगाई की अंगूठी वहीं गिर गई। वहां की मैनेजर सुमन ने उनकी यह अंगूठी उनके दोस्त गौरव को वापस लौटा दी है। उनकी ईमानदारी के लिए पूरे अंक। मैनेजर से अंगूठी लेते हुए एक तस्वीर जिलाधिकारी के दोस्त गौरव ने भी ट्विटर पर शेयर की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो