scriptकपड़ा समझकर धो रही थी महिला, वॉशिंग मशीन से बाहर निकाला तो हाथ में आया विशाल अजगर | python-found-in-floriad-womans-washing-machine shocked | Patrika News

कपड़ा समझकर धो रही थी महिला, वॉशिंग मशीन से बाहर निकाला तो हाथ में आया विशाल अजगर

locationनई दिल्लीPublished: Aug 12, 2020 02:25:29 pm

Submitted by:

Naveen

-Python In Washing Machine: अमेरिका ( America ) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। -यहां फ्लोरिडा ( Florida ) में एक महिला ( Woman ), जिसे कपड़े ( Clothes in Washing Machine ) समझकर धो रही थी। -जब उसकी हकीकत सामने आई तो होश उड़ गए। -महिला ने जब उसे वॉशिंग मशीन से बाहर निकाला तो उसके हाथों में एक विशाल अजगर ( Python Found ) था।

python-found-in-floriad-womans-washing-machine shocked

कपड़ा समझकर धो रही थी महिला, वॉशिंग मशीन से बाहर निकाला तो हाथ में आया विशाल अजगर

Python In Washing Machine: अमेरिका ( America ) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फ्लोरिडा ( Florida ) में एक महिला ( Woman ), जिसे कपड़े ( Clothes in Washing Machine ) समझकर धो रही थी। जब उसकी हकीकत सामने आई तो होश उड़ गए। महिला ने जब उसे वॉशिंग मशीन से बाहर निकाला तो उसके हाथों में एक विशाल अजगर ( Python Found ) था। महिला चिल्लाते हुए वहां से बाहर निकल आई। रिपोर्ट के अनुसार, महिला को लगा कि वॉशिंग मशीन में सांप के प्रिंट वाला कपड़ा धुल रहा है, लेकिन जब हाथ डालकर उस कपड़े को निकाला तो एक बड़ा सा अजगरहाथ में आ गया।

आजकल गोबर ढूंढ़ रहे चोर, किसान के घर से चुराया 100 किलो गोबर, ये है कारण

python_in_washing_machin01.jpg

महिला ने समझा स्किन प्रिंट वाला कपड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच की रहने वाले एमिली विजनिक अपने वॉशर को लोड कर रही थीं। तभी उन्हें मशीन के अंदर कुछ सांप जैसा दिखाई दिया। जब उन्होंने कपड़ा समझकर उसे उठाया तो हैरान रह गई। विजनिक ने बताया, ‘मैंने जब अंदर देखा तो कुछ सांप जैसा दिखाई दे रहा था। मैं सोच रही थी कि आखिर मैंने ऐसा क्या डाल दिया है। फिर जब मैंने नजर डाली तो वो रेंग रहा था। मैं ये देखकर जोर जोर से चीखने लगी। वो बहुत ही बड़ा अजगर था।’

Video: नकली कुत्तों के बीच मौजूद है एक असली कुत्ता, ढूंढों तो जानें !

python_in_washing_machin02.jpg

कैसे आया अजगर
विजनिक ने बताया कि अजगर वॉशिंग मशीन में कैसे आया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। सांप देखते ही वह डर के कारण कमरे से बाहर निकल गई थीं। सीबीएस मियामी के मुताबिक, विजनिक ने सांप को हटाने के लिए अपने अपार्टमेंट की प्रबंधन टीम को बुलाया था। इन लोगों ने विजनिक को ये तो नहीं बताया कि उन्होंने इस अजगर के साथ क्या किया लेकिन इसके जुड़ी कुछ अहम जानकारी जरूर दीं। जैसे कि ये कहां से आते हैं और कितने खतरनाक हो सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो