scriptकैरम का ‘रजनीकांत’! Amitabh Bachchan ने वीडियो शेयर कर कहा- सुपर | 'Rajinikanth' of Carrom! Amitabh Bachchan shared the video and said- S | Patrika News

कैरम का ‘रजनीकांत’! Amitabh Bachchan ने वीडियो शेयर कर कहा- सुपर

Published: May 17, 2020 02:49:26 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने फैंस के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। आज फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो बेहद मजेदार है।
 

caram.jpg
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। आज फिर बच्चन साहब ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जानदार तरीके से कैरम खेल रहा है। शख्स के कैरम खेलने का तरीका लोगों को खूब पसंद आ रही है। खुद अमिताभ ने भी इनके वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दिया।
₹1 में इडली खिलाती हैं अम्मा, लॉकडाउन में नहीं बढ़ाया दाम

दरअसल, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)ने ट्विटर यूजर अशोक मिस्त्रीद्वारा साझा किए गए एक वीडियो को रीट्वीट किया है। जिसके कैप्सन में इन्होंने लिखा है कि सुपर। अमिताभ बच्चन के ज़रिए शेयर की गई इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
 
https://twitter.com/SrBachchan/status/1261890148435996673?ref_src=twsrc%5Etfw
खास है वीडियो

वीडियो को खास शख्स के खेलने का अंदाज बनाता है। वीडियो पोस्ट करने वाले ने शख्स को कैरम बोर्ड का रजनीकांत बताया। ट्वीट होने के बाद यह वीडियो 250 के करीब रीट्वीट किया हो चुका है। अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर वीडियो को हजारों बार देखा गया है। वीडियो के रिप्लाइ में लोग शख्स के टैलंट की तारीफ कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो