scriptओडिशा के बाद अब इस जगह मिला दुर्लभ पीला कछुआ, गंदे पानी में लगा रहा था गोते | Rare Yellow Turtle Found In Dausa After Balsore,Know About It | Patrika News

ओडिशा के बाद अब इस जगह मिला दुर्लभ पीला कछुआ, गंदे पानी में लगा रहा था गोते

Published: Aug 22, 2020 06:16:09 pm

Submitted by:

Soma Roy

Rare Yellow Turtle Found : रात के अंधेरे में पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया था ये दुर्लभ कछुआ
वन्य विभाग ने सूचना मिलने पर कछुए को कब्जे में ले लिया, इसे चिड़ियाघर में रखे जाने की तैयारी है

kachua1.jpg

Rare Yellow Turtle Found

नई दिल्ली। यूं तो दुनिया में कई तरह के पशु-पक्षियों की प्रजातियां हैं। मगर अक्सर वो लोगों के सामने नहीं आ पाती हैं। क्योंकि कई प्रजातियां समय के साथ विलुप्त हो जाती हैं या कम होती हैं। इन दिनों ऐसा ही एक दुर्लभ कछुआ (Rare Turtle) चर्चाओं में हैं। ओडिशा के बालासोर में मिले पीले रंग (Yellow Turtle Found) के दुर्लभ कछुए की पिछले दिनों काफी तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब ऐसा ही पीला कछुआ एक दौसा शहर में मिला है। ये दुर्लभ कछुआ गंदे पानी में गोते लगा रहा था। तभी स्थानीय लोगों की इस पर नजर पड़ने पर उन्होने वन्य विभाग (Forest Department) को इसकी सूचना दी।
गंदे पानी में रात के समय यह कछुए को लोगों ने तैरते हुए देखा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कछुए को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। ये कीचड़ में सना हुआ था। इसे धोने पर ये पूरे पीले रंग का नजर आया। वन विभाग के आईएफएस के अनुसार उनके जीवन में पहला ऐसा मौका है जब उन्होंने किसी पीले रंग के कछुए को देखा हो। ये बेहद ही रोमांचक और दुर्लभ घटना है।
कछुआ मिलने के बाद पशु चिकित्सक उसकी जांच कराई गई। जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। अब वन विभाग की टीम इसे जयपुर जू में भेजने की तैयारी कर रही है। इससे पहले ओडिशा के बालासोर में ये कछुआ दिखाई दिया था। जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोरी थीं। इस कछुए को भारतीय फ्लैप शेल कछुए के रूप में भी जाना जाता है। यह कछुआ अमूमन पाकिस्तान, श्रीलंका, भारत, नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार में पाया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो