धर्म और अध्यात्म

Rashi Parivartan: मार्च में 3 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिये क्या कुछ बदल जाएगा आपके जीवन में…

Rashi Parivartan of Astro Planets : किन राशियों को होगा फायदा या नुकसान…

Mar 04, 2021 / 02:40 pm

दीपेश तिवारी

Rashi Parivartan of astro planets in march 2021

साल 2021 के मार्च महीने में इन ग्रहों की चाल बदलेगी। कुछ राशियों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा। जबकि कुछ राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ेगे। मार्च में बुध,सूर्य और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा।

कब कौन सा ग्रह कहां करेगा परिवर्तन
1. बुध का परिवर्तन : 11 मार्च 2021,बृहस्पतिवार को 12:25 बजे बुध मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
2. सूर्य का परिवर्तन : सूर्य देव 14 मार्च 2021, रविवार को शाम 5 बज-कर 55 मिनट पर, कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र बृहस्पति की दूसरी राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
3. शुक्र का परिवर्तन : शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में 17 मार्च 2021 को गोचर करना कई जातकों के लिए वरदान साबित होगा। यह 17 मार्च 2021, को सुबह 02 बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा और 10 अप्रैल 2021, तक इसी राशि में रहेगा।

Planet Transit effects on you : आइये जानते हैं कि ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मार्च 2021 में इन ग्रहों की चाल बदलने से आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर-
1. मेष राशि : ये परिवर्तन आपके जीवन में खुशियां लाएगा। इस दौरान आय के साधन बढ़ेंगे। कॅरियर में तरक्की की भी संभावना है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत में सतर्कता बरतें।

2. वृषभ राशि : इस दौरान आपको जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जिसके चलते मानसिक तनाव हो सकता है। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। उचित होगा कि वाद-विवाद से बचें।

3. मिथुन राशि : ये माह कॅरियर में तरक्की दिला सकता है। इसके साथ ही कारोबार में भी सफलता का योग बनता दिख रहा है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उचित होगा मन को शांत रखें।

4. कर्क राशि : यह महीना सुखदायी साबित रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कॅरियर को बेहतर बनाने के नए अवसर मिलेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।

5. सिंह राशि : आपका जीवन इस माह सामान्य रूप से सुखी रहेगा। पदोन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। पार्टनर संग वाद-विवाद से बचें। उचित होगा वाणी पर संयम रखें।

6. कन्या राशि : इस समय पुराने समय का बिगड़ा रिश्ता सुधर सकता है। आपके बिगड़े काम इस माह बनने के साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी भी नए कारोबार की शुरुआत में सावधानी बरतें।

7. तुला राशि : कामयाबी का योग इस माह आपके लिए बनता साफ दिख रहा है। आपके कॅरियर में नए सहयोगी बनने के साथ ही कॅरियर में स्थान परिवर्तन का योग भी बन सकता है। संपत्ति लाभ का योग भी है।

8. वृश्चिक राशि : आपके लिए यह माह शुभ रहेगा। एक ओर जहां अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं कॅरियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

9. धनु राशि : आपके लिए यह महीना मानसिक तनाव लाता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। वहीं अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

10. मकर राशि : आपका मन इस माह किसी बात से परेशान रह सकता है। उचित होगा किसी के साथ बेवजह बहस न करें, अन्यथा रिश्ता टूटने के कगार पर आ सकता है। कॅरियर सामान्य रहेगा। किसी संबंधी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

11. कुंभ राशि : मार्च के शुरुआत दिनों में आर्थिक लाभ की संभावना है। वहीं मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जबकि माह के अंत में मानसिक तनाव की संभावना है। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

12. मीन राशि : आपको इस माह अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात के बीच किसी पुराने प्रयास में सफलता मिल सकती है। थोड़ी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Rashi Parivartan: मार्च में 3 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिये क्या कुछ बदल जाएगा आपके जीवन में…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.