script

Republic Day 2021: भावना कांत रचेंगी इतिहास, पहली बार महिला फाइटर पायलट बनेंगी परेड का हिस्सा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2021 11:53:02 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना इस साल गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगी। वह 26 जनवरी को हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनेंगी।

Bhawana Kanth

Bhawana Kanth

नई दिल्ली। महिला फायटर पायलट भावना कांत 26 जनवरी को यानी इस गणतंत्र दिवस के मौके पर इतिहास रचने जा रही है। इंडियन एयरफोर्स के इतिहास में भावना कांत तीसरी महिला हैं, जिन्हें फाइटर पायलट स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सबसे खास बात ये है कि वे गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन जाएंगी। आपको बता दे कि इस बार मनाए जाने वाला गणतंत्र दिवस समारोह मेक इन इंडिया थीम पर आधारित होगा।

राफेल दिखाएगा कलाबाजी
आपको बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस पर इंडियन एयरफोर्स का ब्रह्मास्‍त्र राफेल पहली बार गर्जन कर अपनी ताकत दिखाएगा। इस खास मौके पर फ्लाईपास्ट का समापन राफेल विमान के वर्टिकल चार्ली फार्मेशन में उड़ान भरने से होगा। वर्टिकल चार्ली फार्मेशन में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है। सीधे ऊपर जाता है, उसके बाद कलाबाजी खाते हुए फिर एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में जब बांग्लादेश की सेना की टुकड़ी मार्च कर रही होगी। इस दौरान डोकटा विमान एमआई.17 1वी के साथ उड़ान भर रहा होगा।

परेड को लेकर उत्साहि है भावना कांत
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत भारतीय वायुसेना की तरफ से निकाली जाने वाली झांकी का हिस्सा लेने जा रही है। परेड में शामिल होने की पर भावना ने बताया कि वह इसको लेकर काफी उत्साहित है। क्योंकि वह बचपन से टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड देखती आई हैं। अब जब उन्हें इसमें शामिल होने का मौका मिल रहा है तो यह उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि मैं राफेल और सुखाई के साथ-साथ अन्य लड़ाकू विमान भी उड़ाना पसंद करूंगी।

ये शौक भी रखती है भावना कांत
आपको बता दें कि भावना कांत का जन्म बिहार के दरभंगा, बेगुसराय में हुआ है। उनके पिता आईओसीएल में इंजीनियर थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बरौनी रिफाइनरी डीएवी पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद बेंगलुरु के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की स्नातक की पढ़ाई पूरी की। भावना को बैडमिंटन, वॉलीबॉल और एडवेंचर स्पोर्ट्स बहुत पसंद है। इसके साथ ही उन्हें फोटोग्राफी, खाना पकाने, तैराकी और घूमने फिरने का भी बहुत शौक है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फाइटर स्ट्रीम को चुना है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yqzsm

ट्रेंडिंग वीडियो