scriptमशरूम खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सतर्क, जरा-सी लापरवाही से जा सकती है जान | Researcher Finds a Poisonous Mushroom, It Can Be dangerous for health | Patrika News

मशरूम खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सतर्क, जरा-सी लापरवाही से जा सकती है जान

locationनई दिल्लीPublished: Feb 28, 2020 10:03:37 am

Submitted by:

Soma Roy

Poisonous Mushroom : शोधकर्ताओं ने सबसे जहरीले मशरूम की एक प्रजाति की खोज की है
इस मशरूम को खाने से शरीर के अंग काम करना बंद कर सकते हैं

mashroom.jpeg

Poisonous Mushroom Found

नई दिल्ली। कई लोगों को खाने में मशरूम (Mashroom) काफी पसंद होते हैं। सेहत के लिहाज से भी ये काफी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन समेत दूसरे कई विटामिन्स होते हैं, लेकिन मशरूम खाने के शौकीन इस खबर को जरूर पढ़ें। क्योंकि वैज्ञानिकों ने इसकी एक ऐसी प्रजाति ढूंढ़ी है जो बेहद खतरनाक (dangerous) है। इसके सेवन से व्यक्ति की जान तक जा सकती है।
वैज्ञानिकों ने खोजा बिना सांस लेने वाला रहस्यमयी जीव, मछलियों पर अटकी होती है जिंदगी

मशरूम को कई जगह कुकुरमुत्ता के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तरह का फंगस होता है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर उगता है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले (poisonous) मशरूम की प्रजाति की खोज की है। ये लाल रंग का होता है। जो देखने में तो बहुत खूबसूरत है, लेकिन इसका सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों को ये जहरीला मशरूम ऑस्ट्रेलिया (Australia) में मिला है। यह इतना जहरीला है कि इसे खाने से बॉडी के तमाम पार्ट्स फेल हो सकते हैं। इससे दिमाग काम करना बंद कर सकता है। साथ ही इसे छूने से शरीर में सूजन तक आ सकती है।
jahreela.jpeg
जेम्स कुक विश्वविद्यालय (जेसीयू) के शोधकर्ताओं के मुताबिक यह मशरूम इतना खतरनाक है कि इसे छूने भर से ही इसका जहर शरीर में अवशोषित हो सकता है। इस जहरीले मशरूम का नाम पोडोस्ट्रोमा कॉर्नू-डामा है। इसे सबसे पहले चीन में साल 1895 में खोजा गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले छह महीनों में ऑस्ट्रेलिया में 20 से ज्यादा ऐसे जहरीले मशरूम की प्रजातियों की खोज की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो