हॉट ऑन वेब

साइना नेहवाल ने आज ही के दिन साल 2009 में रचा था इतिहास, जानें क्या है वो उपलब्धि

Saina Nehwal: साल 2009 में साइना ने जीता था ये बड़ा खिताब
ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी साइना
साइना कई बड़े खिताब अपने नाम कर चुकी हैं

नई दिल्लीJun 21, 2019 / 11:04 am

Prakash Chand Joshi

आज ही के दिन साल 2009 में साइना नेहवाल ने रचा था इतिहास, जानें क्या है वो उपलब्धि

नई दिल्ली: भारत देश में वैसे तो कई खेल खेले जाते हैं चाहे वो क्रिकेट मैच ( Cricket match ) हो, हॉकी ( hockey ) हो या फिर कोई अन्य खेल। लेकिन जब भी बात बैडमिंटन की होती है तो एक नाम हमेशा लोगों की जुबान पर होता है और वो नाम है बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ( Saina Nehwal ) का। साइना अपने खेल के दम पर विश्व को ये संदेश दे चुकी हैं कि अगर खेल सही भावना से खेला जाए तो कोई जीत दूर नहीं। उन्होंने अपने खेल के दौरान कई खिताब अपने नाम किए। लेकिन साल 2009 में साइना ने कुछ ऐसा किया था जो कोई भारतीय नहीं कर पाया था।

 

साल 2009 में हासिल की ये उपलब्धि

साइना नेहवाल ने वैसे तो कई खिताब जीते हैं और कई बड़े-बड़े बैडमिंटन ( badminton ) खिलाड़ियों को हराया है। लेकिन साल 2009 में साइना ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देख हर कोई देखता रह गया। दरअसल, 21 जून 2009 को साइना ने ‘इंडोनेशियाई ओपन’ जीतते हुए ‘सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का खिताब जीता। इस खिताब को जीतने की सबसे खास बात ये रही कि साइना से पहले ये खिताब कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं जीत पाया था। इस बड़ी जीत के बाद साइना का नाम विश्व इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

bedminton

साइना के नाम हैं कई खिताब

17 मार्च 1990 को हरियाणा ( Haryana ) हिसार में जन्मी साइना नेहवान को बचपन से ही बैडमिंटन में रुचि थी। इसका कारण था उनके माता-पिता। साइना के माता-पिता दोनों ही बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिसके चलते साइना की भी रुचि बैडमिंटन में हो गई। इसके बाद जब उन्होंने खेलना शुरु किया तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2005 में उन्होंने ‘एशियन बैडमिंटन जूनियर चेक ओपन’ का खिताब अपने नाम किया। इसी साल राष्ट्रमंडल युवा खेलों की स्पर्धा में भी 7 पदक जीते। इसके बाद 2006 में ‘एशियन सैटलाइट चैंपियनशिप’, 2010 में ‘सुपर सीरीज टूर्नामेंट’, 2012 में ‘डेनमार्क खिताब’ समेत कई खिताब जीते।

Home / Hot On Web / साइना नेहवाल ने आज ही के दिन साल 2009 में रचा था इतिहास, जानें क्या है वो उपलब्धि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.