scriptHorse show 2021: सलमान खान ने जिस घोड़े पर लगाई करोड़ों की बोली, उसी पर रिलायंस ग्रुप ने भी दी ये कीमत | Salman Khan bid for crores on horse, Reliance Group also gave price | Patrika News

Horse show 2021: सलमान खान ने जिस घोड़े पर लगाई करोड़ों की बोली, उसी पर रिलायंस ग्रुप ने भी दी ये कीमत

Published: Feb 19, 2021 08:19:32 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

हार्स शो (Horse show 2021)में काले शाह मारवाड़ी घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे
काले रंग के घोड़े पर आया सलमान खान दिल
रिलायंस ग्रुप ने भी लगाई बोली

Horse show 2021

Horse show 2021

नई दिल्ली। पंजाब के फरीदकोट में हार्स शो 2021 (Horse show 2021) का आयोजन किया गया। जिसमें हर किस्म के घोड़े नजर आए। बेहतरीन नस्ल के घोड़े इस मेले की शान को बढ़ा रहे थे। और इन घोड़ों को देखने के लिए दूर देश के लोग भी इकट्ठे हुए थे।जिनमें पांच लाख से पांच करोड़ तक की कीमत के घोड़ों की बोली लगने वाली थी। इस घोड़े में सबसे खास बात यह थी कि इसे खरीदने के लिए आम लोग ही नही बॉलीवुड के स्टार भी बोली लगाने में पीछे नही थे। इस मेले में देव नाम का घोड़ा सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसे खरीदने के लिये बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने करोड़ों रुपये का ऑफर तक उसके मालिक को दे डाला था लेकिन सलमान खान के इस ऑफर को मालिक ने ठुकरा दिया।

इस मेले में सबकी आखें सिर्फ देवराज घोड़े पर ही टिकी रही। देवराज के मालिक अमनदीप सन्नी ने बताया कि देवराज नामक घोड़े के पांच बच्चे इंडियन चैंपियनशिप के विजेता बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब देवराज को खरीदने के लिए कई घोड़ा प्रेमियों ने ब्लैंक चैक तक ऑफर किए हैं, लेकिन उन्होंने इसे नहीं बेचा। देवराज को हमने अपने शौक के लिए पाला हुआ है।

घोड़ें के खाने का रोज का खर्चा

मारवाडी नस्ल का यह घोड़ा काले रंग का है। इसका उंचाई 5.5 फीट है। परमवीर के खाने पर प्रतिदिन 1800 से 2000 रुपए तक का खर्च आता है। साल 2020 में मुकेश अंबानी की रिलांयस ग्रुप ने इस घोड़े की कीमत एक करोड़ रुपए लगाई थी।

बता दें कि इस मेले में बेहतरीन नस्ल के 300 घोड़े और घोड़ियों ने हिस्सा लिया। जो ज्यादातर पंजाब राजस्थान जयपुर, और अजमेर से आए घोड़े थे इन घोड़ों की कीमत भी हैरान कर देने वाली थी। मेले में पांच लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ तक के घोड़े थे। इस मेले में चांदी और मारवाड़े और नुकरा नसल के घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। फरीदकोट में गोविंद सिंह हॉर्स ब्रीड सोसाइटी द्वारा आयोजित मेले में घोड़ों के शो का आयोजन किया गया. पंजाब सरकार द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य पशु पालकों को बढ़ावा देना और पशुओं की नस्ल में सुधार करना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो