scriptचाहें कितने ही बड़े फैन क्यों न हों, लेकिन ‘भाईजान’ के असली नाम से वाकिफ नहीं होंगे आप | salman khan full name birthday special | Patrika News
हॉट ऑन वेब

चाहें कितने ही बड़े फैन क्यों न हों, लेकिन ‘भाईजान’ के असली नाम से वाकिफ नहीं होंगे आप

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Dec 27, 2018 / 11:40 am

Vinay Saxena

salman khan

चाहें कितने ही बड़े फैन क्यों न हों, लेकिन ‘भाईजान’ के असली नाम से वाकिफ नहीं होंगे आप

नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 में हुआ था। सलमान की शख्सियत का हर कोई दिवाना है। सलमान एक फेमस एक्टर के साथ-साथ फिल्म निर्माता और एक शांनदार टीवी एक्टर भी हैं। सलमान की रील लाइफ जितनी शानदार है, उतनी ही उनकी रियल लाइफ इंटरेस्टिंग रही है। आज हम सलमान खान के बारे में कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो शायद आपको न पता हों।
क्या है सलमान का पूरा नाम?

सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। सलमान के पिता सलीम खान ने एक ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की थी। जिनसे सलमान खान का जन्म हुआ था। सुशीला और सलीम के बेटे ही सलमान, अरबाज, सोहेल और बेटी अलवीरा हैं।
बीच में ही छोड़ दिया था कॉलेज की पढ़ाई

सलमान ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद कॉलेज में आगे की पढ़ाई करने के लिए एडमिशन तो लिया था, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई को बीच में छोड़ दी। सलमान अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ से खबरों में रहते हैं। सलमान खान अपने अफेयर्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कदम रखते ही उनको कई हीरोइनों से प्यार हुआ।
इस बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान

लाखों लोगों के लिए मसीहा बनकर उनकी मदद करने वाले सलमान खुद trigeminal neuralgia नाम की बीमारी है से जूझ रहे हैं। इस बीमारी को आत्महत्या की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है। सलमान का खुद कहना है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें एक अंडा खाने में कई बार कई घंटे लग जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

Home / Hot On Web / चाहें कितने ही बड़े फैन क्यों न हों, लेकिन ‘भाईजान’ के असली नाम से वाकिफ नहीं होंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो