scriptसऊदी अरब की महिलाओं का बदला स्टायल, बुर्का छोड़ वेस्टर्न ड्रेस में घूमती हुईं आ रहीं नजर | Saudi Woman walks Through Mall Without wearing Abaya | Patrika News

सऊदी अरब की महिलाओं का बदला स्टायल, बुर्का छोड़ वेस्टर्न ड्रेस में घूमती हुईं आ रहीं नजर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 14, 2019 12:16:39 pm

Submitted by:

Soma Roy

Rebel in Saudi Arab : बुर्का छोड़ जीस-टी शर्ट में नजर आईं महिलाएं, फोटो वायरल
सऊदी के प्रिंस ने ड्रेस कोड में छूट दी जाने की कही थी बात

arabb1.jpg
नई दिल्ली। मुस्लिम देश सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कठोर कानून है। उन्हें शुरू से परंपराओं की बेड़ियों से जकड़ा जाता रहा है। तभी उन्हें कुछ भी पहनने की आजादी नहीं थी। मगर कुछ समय पहले सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के इंटरव्यू के बाद से हालात बदलने नजर आ रहे हैं। हाल ही में सऊदी अरब के एक मॉल में कुछ महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस पहनकर घूमती हुईं नजर आईं। जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
saudi.jpg
वैसे तो सऊदी अरब में महिलाओं को सिर से लेकर पैर तक ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए। इसके लिए उन्हें अबाया पहनना पड़ता है। ये बुर्के की तरह होता है। मगर मशाल-अल-जालुद (Mashael al-Jaloud) नाम की एक 33 वर्षीय महिला अबाया छोड़ वेस्टर्न कपड़ों में नजर आईं।
जब वह व्हाइट ट्राउज़र और ऑरेंज जैकेट पहनकर मॉल में घुसीं तो लोग उन्हें घूरते हुए नजर आए। उनके पास लोगों की भीड़ लग गई। सब उनसे पूछने लगे कि क्या वो एक्ट्रेस या मॉडल हैं ।
arab.jpg
इसी तरह 25 साल की सामाजिक कार्यकर्ता मनाहेल-अल ओतैबी (Manahel al-Otaibi) भी अबाया (बुर्का) छोड़ वेस्टर्न कपड़ोंमें सड़कों पर घूमती दिखाई दी। वैसे तो महिलाओं ने पहले भी कट्टर नियमों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। मगर इस बार सऊदी के प्रिंस के बयान से उन्हें ज्यादा हौंसला मिला है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान प्रिंस ने कहा था कि महिलाओं को भी अपने अनुसार कपड़े पहनने का अधिकार होना चाहिए। इससे लोगों का नजरिया बदलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो