scriptभारत के दोस्त ने फिर से किया साबित कि तकनीक के मामले में नहीं उसका कोई तोड़, किया इस अनोखी चीज का निर्माण | Scientists of Japan invented Intelligence toilet with unique features | Patrika News

भारत के दोस्त ने फिर से किया साबित कि तकनीक के मामले में नहीं उसका कोई तोड़, किया इस अनोखी चीज का निर्माण

Published: Jul 02, 2018 12:07:15 pm

Submitted by:

Arijita Sen

अब बात अगर तकनीक की हो रही हो तो इसमें चीन और जापान का नाम सबसे पहले आता है। नए और अनोखे आविष्कार के मामले में इन दो देशों का कोई तोड़ नहीं।

Toilet seat

भारत के दोस्त ने फिर से किया साबित कि तकनीक के मामले में नहीं उसका कोई तोड़, किया इस अनोखी चीज का निर्माण

नई दिल्ली। आज का दौर टेक्नोलॉजी का है। बस एक बटन के दबाते ही सारी चीजें खुद-ब-खुद हो जाती हैं। विज्ञान के इस युग में दुनिया इस कदर आगे बढ़ चुकी है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अब बात अगर तकनीक की हो रही हो तो इसमें चीन और जापान का नाम सबसे पहले आता है। नए और अनोखे आविष्कार के मामले में इन दो देशों का कोई तोड़ नहीं।

आज हम आपको जापान के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए एक ऐसे आविष्कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसे साल 2005 में जापान की मशहूर बाथरूम निर्माता कंपनी टोटो द्वारा बनाया गया है। यह एक ऐसी टॉयलेट सीट है जिस पर बैठने मात्र से सारी मेडिकल जांच पूरी हो जाती हैं। इस यूनिक टॉयलेट को इंटेलिजेंस टॉयलेट का नाम दिया गया है। आप चाहें तो इसे मिनी पैथोलॉजी भी कह सकते हैं।

इंटेलिजेंस टॉयलेट की सीट पर बैठने के कुछ समय के बाद यह इंसान के ब्लड प्रेशर, यूरीन शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और लम्बाई के हिसाब से बॉडी फैट के बारे में भी बता देता है।

साल 2005 में इस टॉयलेट को बनाने के बाद कंपनी द्वारा साल 2008 में इसके दूसरे वर्जन को लॉन्च किया गया। इसमें अन्य खूबी को भी ऐड किया गया और वह ये कि अगर कोई महिला इंटेलिजेंस टॉयलेट II की सीट पर बैठती हैं तो यह बता देगा कि वह महिला गर्भवती है या नहीं।

जी हां, इस टॉयलेट पर यूरिन सबसे पहले एक बाउल में इकट्ठा होता है। इसके बाद यूरिन से संबंधित सभी जानकारी कंप्यूटर को भेजी जाती है। कंप्यूटर व्यक्ति के यूरिन से संबंधित समस्त ब्यौरा तैयार कर हाथों हाथ रिर्पोट दे देता है।

यानि कि अब छोटी से बड़ी जांच के लिए किसी क्लीनिक या पैथोलॉजी लैब में जाने की आवश्यकता नहीं बल्कि इस टॉयलेट की मदद से आपको अपने शरीर से संबंधित समस्त जानकारी घर पर ही उपलब्ध हो जाएगी।

अगर आप भी इंटेलिजेंस टॉयलेट की इन सारी सुविधाओं का लाभ अपने घर पर बैठकर उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 4 लाख रुपए अदा करने होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो