scriptगोरी दुल्हन के लिए ऐसा दिया विज्ञापन, लोग उड़ा रहे हैं खूब मजाक | shaadi ad effluent industrialist asks for fair bride troll | Patrika News

गोरी दुल्हन के लिए ऐसा दिया विज्ञापन, लोग उड़ा रहे हैं खूब मजाक

locationमुंबईPublished: Oct 22, 2020 05:01:57 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

जमाना बदल रहा है और इसके साथ ही लोगों की सोच भी बदल रही है। एक जमाना था जब लड़का और लड़की बिना देखे सगाई व शादी कर लेते थे। उस समय उनकी शादीशुदा जिंदगी भी सफल् होती थी। आज के समय में सगाई से पहले लड़का और लड़की एक दूसरे से मिलते है।

photo_2020-10-22_16-52-24.jpg

जमाना बदल रहा है और इसके साथ ही लोगों की सोच भी बदल रही है। एक जमाना था जब लड़का और लड़की बिना देखे सगाई व शादी कर लेते थे। उस समय उनकी शादीशुदा जिंदगी भी सफल् होती थी। आज के समय में सगाई से पहले लड़का और लड़की एक दूसरे से मिलते है। साथ में समय बिताने के बाद उनके बारे में सब कुछ जाने के बाद सगाई पर पहुंचे है। अब समय बदल गया है और आज सभी को दुल्हन गोरी, घरेलू और पतली चाहि। इसके लिए लोग अखबार में शादी के इश्तेहार भी खूब देते है। हाल ही में एक शादी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन देने वाले का लोग खूब मजाक बना रहे है।

 

यह भी पढ़े :— कमाल का हुनर : दोनों हाथ नहीं, ठुड्डी से खेलता है स्नूकर, दुनिया को दिया चैलेंज

Affluent (संपन्न) की जगह लिख दिया Effluent (कचरा)
वायरल हो रहे इस इश्तेहार की कटिंग suitcaseindian नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। उन्होंन इसके कैप्शन में लिखा ‘दुल्हन चाहिए Effluent Industrialist के लिए…।’ खास बात यह है कि इश्तेहार देने वाले शख्स ने Affluent (संपन्न) की जगह Effluent (कचरा) छपवा दिया, जिसके बाद बंदे की ट्विटर की जनता ने खूब खिंचाई की।


यह भी पढ़े :— महिला ने घर में देखा दो मुंह वाला सांप: डर के मारे हो गई थी ऐसी हालत, देखें वीडियो

covid1.jpg

लोग उड़ा रहे है मजाक
विवाह के इस यूनिक विज्ञापन की कटिंग आईएएस नितिन सांगवान ने शेयर की थी। भले ही, यह विज्ञापन आपके चेहरे पर मुस्कान ला रहे हों। लेकिन मामला गंभीर है। क्योंकि इस दौर में भी विज्ञापनों में बहुत कुछ ऐसा है… जो हंसने की नहीं, बल्कि सोचने वाली बात है। इस पर लोग खूब ठहाके लगा रहे है और इसके साथ ही अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो