scriptफिल्म में काम देने के लिए शक्ति कपूर ने लड़की से की थी इतनी गंदी डिमांड, दूसरी अभिनेत्रियों के लिए कही थी ये घिनौनी बात | shakti kapoor controversies in real life | Patrika News

फिल्म में काम देने के लिए शक्ति कपूर ने लड़की से की थी इतनी गंदी डिमांड, दूसरी अभिनेत्रियों के लिए कही थी ये घिनौनी बात

Published: Sep 03, 2018 11:50:58 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

शक्ति कपूर को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें शक्ति कपूर एक बेहद ही संवेदनशील मामले में रंगे हाथों पकड़े गए थे।

shakti

फिल्म में काम देने के लिए शक्ति कपूर ने लड़की से की थी इतनी गंदी डिमांड, दूसरी अभिनेत्रियों के लिए कही थी ये घिनौनी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन में से एक शक्ति कपूर आज 66 साल के हो गए। शक्ति का जन्म आज ही के दिन 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। अपने फिल्मी करियर में शक्ति कपूर ने 700 से भी ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। एक टाइम आया जब फिल्मी दुनिया में विलेन का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर अपनी असल ज़िंदगी में भी विलेन बन गए। शक्ति कपूर के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपके लिए उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
शक्ति कपूर को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें शक्ति कपूर एक बेहद ही संवेदनशील मामले में रंगे हाथों पकड़े गए थे। साल 2005 में एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग में कुछ लड़कियों की मदद ली गई थी। जो बॉलीवुड फिल्मों में काम पाने के लिए शक्ति कपूर के पास गई थीं। शक्ति कपूर ने फिल्मों में काम देने के लिए उन लड़कियों से काफी घिनौनी डिमांड की थी। शक्ति कपूर ने काम के बहाने लड़कियों से शारीरिक लाभ लेने का भरसक प्रयास किया था। इतना ही नहीं शक्ति कपूर ने लड़की से कहा कि बॉलीवुड में नाम कमाने वाली लड़कियां भी ऐसा करके ही वहां तक पहुंची हैं।
इस स्टिंग के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद शक्ति कपूर को फिल्मों से बैन कर दिया गया। इसके अलावा शक्ति कपूर बिग बॉस में हिस्सा लेने के दौरान भी विवादों में घिरे थे। शक्ति कपूर ने मिस अफगानिस्तान रह चुकीं विदा समदजई को गंदे तरीके से छूआ था। शक्ति कपूर की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद एक बार फिर शक्ति कपूर को काफी दुविधाओं का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इस समय बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में आई फिल्म ‘स्त्री’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो