हॉट ऑन वेब

क्या रूस में आ चुके हैं एलियन? लोगों को आकाश में दिखा UFO, जानें क्या है सच

इन दिनों सोशल मीडिया पर Aliyan को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि धरती पर अब Aliyans का बसेरा होने वाला है
 

नई दिल्लीMay 23, 2020 / 12:18 am

Vivhav Shukla

नई दिल्ली। इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना (Coronavirus) का कहर झेल रही है। लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एलियन को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि धरती पर अब Aliyans का बसेरा होने वाला है। लोगों के ऐसा कहने के पीछे हाल में दिखी दुनिया भर में अजीब आकार की शिप और आसमान में अजीब रोशनियां हैं। हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो भी आया है। ये वीडियो रूस (Russia) के साइबेरिया (Siberia) का है।
 
https://twitter.com/siberian_times/status/1262695163161276417?ref_src=twsrc%5Etfw
इस वीडियो (Viral Video) में एक बड़ा सा रोशनी का गोला आसमान में नज़र आ रहा है जो कुछ देर बाद खुद गायब हो जा रहा है। ये रोशनी अजीब तरह की है। जिसके चलते लोग डरे हुए हैं।
कुछ लोग इस एलियन शिप या UFO बता रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने इसे इंकार कर दिया है। उनके मुताबिक ये कोई छोटा-मोटा उल्का पिंड भी हो सकता है।

The Sun की एक खबर के मुताबिक ये रोशनी का गोला बीती 19 मई को साइबेरिया के आसमान में नज़र आया था। इसकी रोशनी इतनी तेज थी लोगों को लगने लगा कि दिन है। इस रोशनी को अपनी आखों से देखने वालों लोगों के मुताबिक ये रोशनी का गोला आम उल्का पिंड ऐसा नहीं था और न ही इसमें आग लगी हुई नज़र आ रही थी।
वहीं इस पूरे मामले की प्रशासन ने कोई पुष्टि नहीं की है। उरल फेडरल यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर विक्टर ग्रोकोवस्की के मुताबिकये एक उल्का पिंड ही था और अलग-अलग रोशनी का कारण उस पर मौजूद गैसें हैं।

Home / Hot On Web / क्या रूस में आ चुके हैं एलियन? लोगों को आकाश में दिखा UFO, जानें क्या है सच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.