scriptइंग्लैंड से बाइक चलाकर आए पंजाब, 22 देशों से गुजरते हुए तय किया पूरा सफर | sikh bikers group travelled from england to punjab through bikes | Patrika News

इंग्लैंड से बाइक चलाकर आए पंजाब, 22 देशों से गुजरते हुए तय किया पूरा सफर

Published: May 22, 2019 11:39:57 am

इंग्लैंड से बाइक चलाकर आया है ये ग्रुप।
इस ग्रुप में कुल 6 लोग हैं।
कई देशों की यात्रा करके यह ग्रुप भारत पहुंचा है।

इंग्लैंड से बाइक चलाकर आए पंजाब, 22 देशों से गुजरते हुए तय किया पूरा सफर

इंग्लैंड से बाइक चलाकर आए पंजाब, 22 देशों से गुजरते हुए तय किया पूरा सफर

नई दिल्ली। 6 सिख बाइकर्स के एक ग्रुप ने बाइक चलाकर इंग्लैंड से पंजाब तक का सफर तय किया है। घटना कुछ दिन पहले की है लेकिन अब जाकर पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ग्रुप का नाम ‘द सिख मोटरसाइकिल क्लब’ है। इन बाइकर्स का ग्रुप 22 देशों से होते हुए भारत पहुंचा है। इस ग्रुप के लोगों ने 40 दिनों में कुल 9,500 किलोमीटर बाइक चलाई है। इस बाइकर ग्रुप ने गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया है।

मुट्ठी भर बाजरे के चक्कर में शेर शाह सूरी के हाथ से नकलने वाली थी दिल्ली की गद्दी, जानें यह दिलचस्प दास्तां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते डेढ़ साल से अज़ाद सिंह सिद्धू, जितेंद्र सिंह चौहान, मनदीप सिंह धालीवाल, प्रवजीत सिंह ठाकुर, सुखवीर सिंह मलैत और जसमीत सिंह इस पूरे आयोजन के लिए तैयारी कर रहे थे। इस पूरे आयोजन के लिए ग्रुप ने फंड जुटाने के लिए भी लोगों से मदद मांगी थी जिसके बाद ग्रुप को 80,000 कैनेडियन डॉलर यानी करीब 42 लाख भारतीय रूपए मिले और साथ ही 6 लाख की सहायता राशि पंजाब से भी मिली।

 

घर में हुई इस घटना ने बदल दी राजा राम मोहन राय की जिंदगी, समाज सुधारक बनकर कई कुप्रथाओं के खिलाफ उठाई आवाज़

बीते 3 अप्रैल को इस ग्रुप ने अपनी यात्रा को इंग्लैंड से शुरू किया था। इस दौरान यह ग्रुप कई अलग-अलग देशों से होकर गुजरा था। ऐसे में इन लोगों को -2 से 48 डिग्री तक के तापमान में रहना पड़ा था। ग्रुप के लोगों ने बताया कि इस पूरी यात्रा के दौरान उन्हे कई लोग मिले और इस दौरान एक महिला ने उनकी यात्रा का मकसद जानकर उन्हे 100 डॉलर की सहायता भी की।

 

इस ग्रुप का कहना था कि उनकी यात्रा के दौरान वो जिस भी देश से गुजरे उन्हे हर जगह लोगों का प्यार मिला। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो