scriptभारतीय महिला क्रिकेटर की फोटो से छेड़छाड़, लिपस्टिक और काजल लगाकर किया गया पेश | Smriti Mandhana photoshopped Pic is going VIral, People cursed accused | Patrika News

भारतीय महिला क्रिकेटर की फोटो से छेड़छाड़, लिपस्टिक और काजल लगाकर किया गया पेश

locationनई दिल्लीPublished: Nov 14, 2019 03:27:40 pm

Submitted by:

Soma Roy

Smriti Mandhana Pic VIral : महिला भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की तस्वीर को फोटोशॉप्ड करके किया गया पेश
स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता था मैच

Smriti Mandhana
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना आजकल सोशल मीडिया में चर्चाओं में हैं। दरअसल उनकी एक फोटो से हुई छेड़छाड़ को लेकर लोग भड़के हुए हैं। वे सोशल साइट्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। दरअसल स्मृति मंधाना की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान की एक ओरिजिनल तस्वीर को एडिट करके पेश किया गया है।
इस शख्स के नाक में उग आया दांत, एक्स-रे में हुआ खुलासा तो डॉक्टर रह गए दंग

एडिटेड तस्वीर में मंधाना को मेकअप करके पेश किया है। इसमें उनकी तस्वीर में काजल और लिपस्टिक लगाया गया है। मेकअप वाली ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मंधाना की तस्वीर से छेड़छाड़ को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि पुरुषों की फोटो के साथ ऐसा क्यों नहीं होता है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि मेकअप से खूबसूरती नहीं बढ़ती है। मंधाना की तस्वीर से खिलवाड़ महिलाओं की छवि को खराब कर रहा है। मालूम हो कि हाल ही में स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच छह विकेट जीता था। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज भी जीत ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो