scriptSolar eclipse 2020 date and time : साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानिए कब शुरू और कब खत्म होगा | Solar eclipse 2020 date and time latest update | Patrika News

Solar eclipse 2020 date and time : साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानिए कब शुरू और कब खत्म होगा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 20, 2020 03:51:59 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights– वलयाकार की स्थिति मात्र 30 सेकेंड ही रहेगी- पूरे देश के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा- ग्रहण (Solar eclipse) की शुरुआत सुबह 10:20 बजे के करीब हो जाएगी और इसकी समाप्ति दोपहर 01:49 बजे तक (Solar, eclipse time) होगी

photo6300साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानिए कब शुरू और कब खत्म होगा996497210190376.jpg

साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानिए कब शुरू और कब खत्म होगा

नई दिल्ली. Solar eclipse, Solar eclipse 2020, Solar eclipse june 2020 : साल का पहला (Solar eclipse 2020) सूर्य ग्रहण 21 जून (Solar eclipse june 2020) को रविवार के दिन लगने जा रहा है। ये वलयाकार यानी रिग ऑफ़ फायर आकार का सूर्य ग्रहण (Solar eclipse date) होगा। वलयाकार की स्थिति मात्र 30 सेकेंड ही रहेगी। पूरे देश के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी दिखाई देगा। इसलिए इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।
ग्रहण (Solar eclipse) की शुरुआत सुबह 10:20 बजे के करीब हो जाएगी और इसकी समाप्ति दोपहर 01:49 बजे तक (Solar, eclipse time) होगी। क्योंकि ये ग्रहण भारत (Solar eclipse in india) में दिखाई देने वाला है इसलिए इसका सूतक भी मान्य होगा। सूतक काल की शुरुआत 20 जून की रात 10.17 बजे (Surya Grahan Sutak timings) से हो जाएगी। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। क्योंकि इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 500 सालों में नहीं बना।

जानिए कब शुरू और कब खत्म होगा

यह सूर्य ग्रहण 2020 में लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण है, जो 21 जून यानी कल रविवार को लगेगा। जो दुनियाभर के कई देशों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण के समय की बात करें तो ज्योतिष गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 21 जून सुबह सुबह 9:15 आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जबकि 10:17 पर पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण रविवार दोपहर ठीक 2:02 मिनट पर समाप्त होगा और 3:04 पर आंशिक ग्रहण समाप्त होगा।
जानिए, सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Surya Grahan Sutak timings)

माना जाता है कि ग्रहण से 12 घंटे (Surya Grahan Sutak timings)पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. यानि 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल शनिवार रात 10:22 मिनट से शुरू हो जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्य नहीं होंगे और मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो